फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   man killed his firth wife in Torwa chhattisgarh

चार बीवियां पहले ही चली गईं थी छोड़कर, पांचवी को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 14 May 2019 01:32 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 14 May 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
man killed his firth wife in Torwa chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ में एक युवक ने अपनी पांचवी बीवी के पीट-पीटकर हत्या कर दी। तोरवा की आरपीएफ कॉलोनी में रहने वाला डेनिस जराल (40) रात को शराब के नशे में घर पहुंचा। उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उसने डंडा उठातकर पिटाई करनी शुरू कर दी। पति की पिटाई से महिला की मौत हो गई। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्रा स्कूल के पीछे डेनिस जराल का मकान है। वह रिटायर्ड रेलकर्मी का बेटा है। कोई काम नहीं करता है। शराब पीने का आदी है। उसके इसी आदत के कारण उसकी मां भी देवरीखुर्द में अलग रहती है। शराब के नशे में वो पत्नी को पीटता है इसी के चलते चार बीवियां उसे पहले ही छोड़कर जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


आठ महीने पहले वो बसंती (35) को अपने घर पांचवी पत्नी के रूप में दुल्हन बनाकर लाया था। वो उससे भी झगड़ा करता था। शराब पीने के बाद घर आता था और किसी न किसी बहाने मारपीट करता था। रविवार की रात भी वो शराब पीकर घर आया और बसंती से झगड़ा करना शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ने पर उसने पत्नी की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरी तरह पिटाई करने से उसकी पत्नी मौके पर ही मर गई। करीब 1 बजे डेनिस के चिल्लाने की आवाज उसके पड़ोसी भोला सिंह ने सुनी। वह कह रहा था, अपनी पत्नी को मार दिया हूं। मुझे बचा लेना। पड़ोसी दूसरे लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा और देखा कि उसकी पत्नी जमीन पर मरी पड़ी है। उसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed