{"_id":"67c9a7d19f418def120e031b","slug":"man-dies-in-collision-between-fortuner-car-and-bike-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: फॉर्च्यूनर कार और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौत; बाल-बाल बचे पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: फॉर्च्यूनर कार और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार की मौत; बाल-बाल बचे पूर्व विधायक
Thu, 06 Mar 2025 07:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:19 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में एक फॉर्च्यूनर कार व बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
कार और बाइक की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट और तोकापाल के पास गुरुवार की शाम एक फॉर्च्यूनर कार व बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन चुनाव के लिए बास्तानार गए हुए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान रायकोट और तोकापाल के बीच मे सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फॉर्च्यूनर कार में सवार पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन बच गए।
विज्ञापन