फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Man dies after swallowing live chick in Ambikapur

संतान के लिए मांगी मन्नत: तांत्रिक के कहने पर युवक ने निगला जिंदा चूजा.. गले में फंसने से मौत; डॉक्टर भी हैरान

Mon, 16 Dec 2024 07:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Dec 2024 07:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मन्नत पूरी करने के चक्कर में एक व्यक्ति जिंदा चूजे को निकल गया। चूजा उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Man dies after swallowing live chick in Ambikapur
गले में चूजा फंसने से व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मन्नत पूरी करने के लिए जिंदा मुर्गी के बच्चे (चूजे) को निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चूजे को निगलने के इस अंधविश्वास को देखकर डॉक्टर के साथ आमजन भी हैरान हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से लगे ग्राम छिन्दकालों निवासी आनंद राम यादव (35) को बेहोशी की हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां जांच कर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी इस हैरतअंगेज मामले को देखकर हैरान हैं। डॉक्टर ने बताया कि परिवार वाले ने बेहोश होकर गिरने की बात बताई थी। युवक के पोस्टमार्टम के दौरान जब डॉक्टर ने युवक के गले को चेक किया तो देखकर दंग रह गए। मृतक युवक के गले में चूजा फंसा था। 
विज्ञापन


डॉक्टर संतु बाग का कहना है कि 15 हजार से अधिक पोस्टमार्टम में यह पहला मामला दिखा है। बताया जा रहा है कि आनंद राम के 15 वर्षों से कोई संतान नहीं हो रही थी। संतान की चाहत में आनंद राम काफी परेशान रहता था। गांव के ही किसी व्यक्ति ने सलाह दी थी कि गांव की एक महिला बैगा से झाड़-फूंक कराने से संतान हो सकती है। संतान की चाहत में पिछले एक साल से आनंद राम गांव की ही महिला बैगा के पास झाड़-फूंक कराया करता था और आखिर में पांच महीने पहले एक बेटे ने जन्म लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र के जन्म लेने से घर में खुशियों का माहौल था। पांच दिन पहले ही आनंद राम ने अपने पांच महीने के बच्चे का मुंडन कराने के लिए ससुराल और परिवार वालों को बुलाया था। परिवार वालों का कहना है कि बेटे के लिए आनंद राम ने मन्नत मांगी था और उसी मन्नत को पूरा करने के लिए काले रंग की मुर्गी के चूजे को 200 रुपये में खरीद कर लाया था। परिवार वालों के पूछने पर खास काम के लिए मुर्गी का बच्चा लाने की बात उसने बताई थी। बताया जा रहा है कि मन्नत पूरी करने पर चूजे को जिंदा निगल लिया, जिससे चूजा उसके गले में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed