{"_id":"64c214b8015a3736350a2bd5","slug":"man-died-due-to-epileptic-fit-in-jagdalpur-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur : बीच सड़क में शख्स को आया मिर्गी का दौरा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur : बीच सड़क में शख्स को आया मिर्गी का दौरा, इलाज के दौरान मौत
Thu, 27 Jul 2023 12:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:25 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में व्यक्ति को बीच सड़क पर मिर्गी का दौरा आ गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परपा थाना क्षेत्र के केशलूर गांव के पास मिर्गी का दौरा आने से एक व्यक्ति बीच सड़क में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति दोपहर में पैदल घूमने के लिए निकला था।
विज्ञापन
परपा थाना प्रभारी धंनजय सिन्हा ने बताया कि केशलूर खालेपारा गांव निवासी खगपती कश्यप (45) पुत्र बंगालू बुधवार दोपहर घर से पैदल केशलुर तक घूमने के लिया आया हुआ था। अचानक सड़क के बीच में उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। आसपास खड़े लोगों ने उसे उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया, जहां रात को ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसे मिर्गी का दौरा कई वर्षों से आ रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन