न पत्थर न हथौड़े, 1 मिनट में 133 नारियल तोड़े!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में धमतरी के एक पहलवान ने एक मिनट में 133 नारियल तोड़ कर सारे लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। धमतरी के पहलवान प्रमोद ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए अपने इस हुनर का प्रदर्शन किया। इसके पहले भी प्रमोद क्षेत्र में नारियल तोड़ने का अनेक रिकार्ड बना चुके हैं।
कई राज्यों के अलावा टेलीविजन शो में भी वे अपने इस कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार प्रमोद जर्मनी के महमूद खान का वर्ल्ड रिकार्ड एक मिनट में 118 नारियल तोड़ने का रिकार्ड तोड़ने के लिये वे लंदन जाने की तैयारी में है।
25 वर्ष से तोड़ रहे नारियल
प्रमोद यादव पिछले 25 साल से नारियल तोड़ते आ रहे है। प्रमोद के मुताबिक 25 साल पहले उनकी मां ने गुरुवार को उपवास की समाप्ति के बाद नारियल तोड़ने कहा तो मैं हाथ से ही नारियल तोड़ने का शुरूआत किया।
प्रमोद को खुद पर यकीन नहीं था कि ऐसा हो सकता है पर धीर-धीरे हौसला बढ़ता गया। इसके बाद प्रमोद ने सोचा कि इस दिशा में देश और प्रदेश का नाम रौशन किया जा सकता है। इस कला को देख स्कूल में हर सप्ताह होने वाले सरस्वती पूजा में नारियल तोड़ने के लिये लोग प्रमोद को बुलाते थे।
पहली बार एक मिनट में तोड़े 35 नारियल
प्रमोद ने पहली बार में पहलवानों के अखाड़े में एक मिनट में 35 नारियल तोड़े। तब से अब तक संख्या बढ़ती ही गई। उन्होंने अपने कला का प्रदर्शन 45 सेकंड में 55 नारियल, एक मिनट में 100 नारियल और 1 मिनट में 113 नारियल तोड़े।
प्रमोद के अनुसार पिछले आठ सालों से मंच पर नारियल तोड़ते आ रहे है। शुरूआत में 65 सेकंड में 65 नारियल तोड़कर प्रदर्शन किया। पिछले साल कुंभ के इसी मंच पर 1 मिनट में 113 नारियल तोड़े है और आज 1 मिनट में 133 नारियल तोड़े। अब तक वे नब्बे हजार नारियल तोड़ चुके है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन वे ढाई घंटे व्यायाम करते हैं। उनका नाम लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम चला गया है।