{"_id":"6804870676f78825970e1a5a","slug":"man-arrested-for-raping-minor-girl-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर की हैवानियत
Sun, 20 Apr 2025 11:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:03 AM IST
सार
सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान मोहित रात्रे (18) निवासी रायपुरा भांठापारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान मोहित रात्रे (18) निवासी रायपुरा भांठापारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित रात्रे ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दो अलग-अलग तारीखों को जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पहली घटना 21 मार्च की रात गांव के एक खेत में और दूसरी घटना 13 अप्रैल को एक टूटे हुए मकान में हुई। आरोपी ने पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों द्वारा बाराद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम रायपुरा भांठा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh : सुकमा का बड़ेसट्टी बना नक्सल मुक्त होने वाला पहला गांव, गृहमंत्री अमित शाह ने फिर कही यह बात