फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mallikarjun kharge released CWC list, Tamradhwaj Sahu got responsibility from Chhattisgarh

खड़गे ने जारी की CWC की लिस्ट: छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू को मिली जिम्मेदारी, सूची में इन नेताओं के नाम शामिल

Sun, 20 Aug 2023 03:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 03:25 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में 39 नाम शामिल हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जगह दी गई है।

विज्ञापन
mallikarjun kharge released CWC list, Tamradhwaj Sahu got responsibility from Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में 39 नाम शामिल हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जगह दी गई है। वहीं खड़गे की टीम में फूलोदेवी नेताम को स्थाई सदस्य बनाया गया है। इसमें 18 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा  लिस्ट में 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य , यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को जगह मिली है। कार्यसमिति में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया था। इसमें सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 35 करने की संभावना जताई गई थी लेकिन फिलहाल, नई कार्यसमिति में 39 लोगों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इन नेताओं को मिली जगह
CWC में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया, गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी समेत कुल 39 नेता शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें लिस्ट-








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed