फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major fire breaks out in auto parts shop in Surajpur

Fire In Surajpur: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, घरेलू समान सहित 70 लाख से अधिक का नुकसान

Thu, 01 Aug 2024 06:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 01 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑटो पार्ट्स और टायर की दुकान में गुरुवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से ऑटो पार्ट्स समेत घरेलू समान सहित 70 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
 

विज्ञापन
Major fire breaks out in auto parts shop in Surajpur
ऑटो पार्टस की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले में स्थित शहर से करीब 500 मीटर की दूरी पर अंबिकापुर-कटनी एनएच हाईवे के किनारे ऑटो पार्ट्स और टायर की दुकान में गुरुवार को भीषण आग लग गई। सुबह लोगों ने दुकान की पहली मंजिल पर धुआं निकलते देखा था। टायर एवं ऑयल के भंडार होने की वजह से आग कुछ ही देर में बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से ऑटो पार्ट्स समेत घरेलू समान सहित 70 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


वहीं, आग लगने की जानकारी सूरजपुर, अंबिकापुर और कोरिया की फायर ब्रिगेड की टीम को मिली। सभी टीमों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल घटना की वजह शॉर्ट सर्किट से होने की जताई जा रही है। गोदाम के दूसरी तरफ किरायेदार रहते हैं। उन्हें गंध आने और गोदाम से विस्फोट की आवाज सुनकर किरायेदारों को आग लगने का पता चला। 
विज्ञापन


आग लगने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। फायर ब्रिगेड की टीम खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसी। आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। आग की तपिश के कारण भवन की छत भी झुककर खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरायेदारों के किचन तक पहुंची आग
आग की तपिश के कारण गोदाम के बगल में रह रहे किराएदार के किचन में भी आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने किचन में रखे एलपीजी के दो गैस सिलेंडर को बाहर निकालकर आग बुझाई। किरायेदार इस दौरान जल्दी से सुरक्षित बाहर निकल गए थे।


भवन के विपरीत दिशा में स्कूल भी
वहीं, दुकान के पीछे तरफ किड्स गार्टन स्कूल संचालित है। आग लगने के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है। वहीं, स्कूल भवन पीछे तरफ दूरी भवन में संचालित है। प्रशासन इसकी भी जांच कर रहा है कि बंद कमरों और बिना प्ले ग्राउंड के प्ले स्कूल से पांचवीं तक के स्कूल संचालन की अनुमति कैसे दी गई। जहां आग लगी थी, वहां एंट्री प्वाइंट नहीं होने से आग पर काबू पाने में टीम को मशक्कत करनी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed