{"_id":"694e86b184d1aec7c50dd8ac","slug":"major-action-taken-against-illegal-sand-mining-five-tractor-trolleys-seized-in-chhattisgarh-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
Fri, 26 Dec 2025 06:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:30 PM IST
सार
अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। लगातार चल रहे अभियान के तहत बिलासपुर जिले के कोटा परियोजना मंडल की टीम ने अरपा नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा, जिनमें अवैध रूप से भरी रेत जब्त की गई।
विज्ञापन
अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। लगातार चल रहे अभियान के तहत बिलासपुर जिले के कोटा परियोजना मंडल की टीम ने अरपा नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा, जिनमें अवैध रूप से भरी रेत जब्त की गई।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कलमीटार बीट के कक्ष क्रमांक पी-1586 में गश्ती के दौरान की गई। मौके से करीब 11 घन मीटर रेत बरामद हुई। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के मालिकों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1ख) के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण तैयार कर वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि अवैध उत्खनन में शामिल कुछ वाहन मालिक पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते हैं, लेकिन विभाग चेसिस नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से वाहन स्वामियों की जानकारी हासिल कर रहा है।
विज्ञापन
अभियान क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर अभिषेक सिंह और मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना मंडल सत्यदेव शर्मा के निर्देशन में, परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। प्रबंध संचालक प्रेमकुमार ने कार्रवाई में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी प्रकार सजगता के साथ वन सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए प्रभावी कदम जारी रखने के निर्देश दिए हैं।