फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahtari Vandan Yojana; Banks will remain open even on Sundays and holidays in Chhattisgarh

CG News: रविवार और अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे बैंक; महतारी वंदन योजना के लिए आधार लिंक करा सकेंगी महिलाएं

Sat, 02 Mar 2024 04:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 04:58 PM IST
सार

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब रविवार और अन्य अवकाश के दिन भी बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में महिलाएं बैंकों में जाकर इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने एकाउंट से आधार लिंक करा सकती हैं।

विज्ञापन
Mahtari Vandan Yojana; Banks will remain open even on Sundays and holidays in Chhattisgarh
Mahtari Vandan Yojana - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Mahtari Vandan Yojana 2024: महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब रविवार और अन्य अवकाश के दिन भी बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में महिलाएं बैंकों में जाकर इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने एकाउंट से आधार लिंक करा सकती हैं। संस्थागत वित्त निदेशालय छत्तीसगढ़ के निदेशक की ओर से  योजना के लाभार्थियों के खातों में आधार सीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी की संयुक्त अध्यक्षता में एसएलबीसी संयोजक और सदस्य बैंकों के साथ महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार कार्ड को जोड़ने के मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में सचिव, महिला एवं बाल विकास शम्मी आबिदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना "महतारी वंदन योजना" के लाभार्थियों के खातों से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिलों में स्टेट बैंक की शाखाएं आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जिला अधिकारियों के साथ सहयोग करें। उन्होंने एसएलबीसी संयोजक को निर्देश दिया कि वे अपनी शाखाओं को खातों की आधार सीडिंग को प्राथमिकता देने और कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जाए। 
विज्ञापन


लगेंगे कैंप
उन्होंने बैंक शाखाओं को शिविर आयोजित कर लैपटॉप के साथ सीएसपी/बैंक मित्र को बुलाकर लाभार्थियों के खातों को आधार से जोड़ने की बात कही ताकि आधार सीडिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलों में स्थित बैंक शाखाओं को आधार सीडिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ाना चाहिए। निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय ने आधार सीडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में जल्द ही शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी सदस्य बैंकों से आधार सीडिंग की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि राज्य में सभी बैंकों की शाखाएं शेष खातों में आधार जोड़ने में सहायता करेंगी और समय पर कार्य पूरा करने के लिए बैंकों को निर्देश जारी करेंगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की आधार सीडिंग के लिए रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed