{"_id":"68a872bf17830478be0bb86b","slug":"mahatari-sadan-for-women-will-be-built-in-every-village-rs-49-80-crore-approved-for-166-new-houses-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: हर गांव में बनेगा महिलाओं का 'महतारी सदन', 166 नए सदनों के लिए 49.80 करोड़ की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: हर गांव में बनेगा महिलाओं का 'महतारी सदन', 166 नए सदनों के लिए 49.80 करोड़ की मंजूरी
Fri, 22 Aug 2025 07:08 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:08 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर "महतारी सदन" के निर्माण की मंजूरी दी है। विभाग ने 166 नए महतारी सदन के लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर दी है।
विज्ञापन
महतारी सदन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर "महतारी सदन" के निर्माण की मंजूरी दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 166 नए महतारी सदन के लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर दी है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और सामूहिक बैठकों के लिए एक सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि न्यू इंडिया के विकास चक्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है, और महतारी सदन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अब तक प्रदेश में 368 महतारी सदन की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 50 से अधिक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि अगले पांच वर्षों में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण होगा। पहले चरण में प्रत्येक विकासखंड में इनका निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
महतारी सदन की विशेषताएं
सरकार के अनुसार, प्रत्येक महतारी सदन की लागत 30 लाख रुपये तय की गई है। यह सदन महिलाओं को न केवल रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में अवसर प्रदान करेगा, बल्कि ग्राम पंचायतों में सामाजिक समरसता और सामूहिकता को भी बढ़ावा देगा।

- कुल क्षेत्रफल लगभग 2500 वर्गफुट
- कमरा, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम की सुविधा
- सामुदायिक शौचालय और ट्यूबवेल की व्यवस्था
- वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
- सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल