{"_id":"5d84403b8ebc3e93c95f171f","slug":"mahasamund-locals-of-kukradih-village-have-built-a-statue-of-an-elephant-near-their-farms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के उत्पात से परेशान लोगों ने लगाई हाथी की मूर्ति, कहा-ये देखकर नहीं करेंगे नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के उत्पात से परेशान लोगों ने लगाई हाथी की मूर्ति, कहा-ये देखकर नहीं करेंगे नुकसान
Fri, 20 Sep 2019 08:44 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
हाथी की मूर्ति के साथ ग्रामीण
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए ग्रामीणों ने हाथी की एक मूर्ति बनाई है। ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना भी गई। ग्रामीणों का मानना है कि मूर्ति देखकर उत्पाती हाथियों का झुंड गांव की तरफ ना आकार जंगल की तरफ बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Mahasamund: Locals of Kukradih village have built a statue of an elephant near their farms,say,"We have installed the statue with a prayer to Lord Ganesha to protect our crops from elephants. We believe that this statue will protect our village." #Chhattisgarh pic.twitter.com/IyGgIbypGU
— ANI (@ANI) September 20, 2019विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में हाथियों ने अपने लिए पनाहगाह बना लिया था। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा था। यहीं से हाथी गांव की तरफ रुख करते हैं और फसल बर्बाद कर फिर यहीं लौट आते हैं। इसको लेकर गांव के लोगों ने यह फैसला किया कि हाथी की मूर्ति बनाई जाए। फिर ग्रामीणों ने मिलकर सीमेंट की पांच फीट एक मूर्ति बनाई। इसके लिए पांच फुट के चबूतरे का निर्माण भी किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का मानना है कि हाथी मूर्ति को देखकर नहीं आएंगे और किसानों की फसल को भी नुकसान नहीं होगा। गौरतलब है कि पिछले तीन वर्ष से सिरपुर इलाके के 50 से अधिक गांव के लोग हाथियों के उत्पात से परेशान हैं।