{"_id":"669086e4747df095050d2f87","slug":"mahadev-satta-app-suspended-constable-sahdev-arrested-rs-2-crore-deposited-in-11-banks-frozen-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahadev Satta App: निलंबित कांस्टेबल सहदेव गिरफ्तार; 11 बैंकों में जमा 2 करोड़ फ्रीज,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahadev Satta App: निलंबित कांस्टेबल सहदेव गिरफ्तार; 11 बैंकों में जमा 2 करोड़ फ्रीज,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
Fri, 12 Jul 2024 06:59 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:59 AM IST
सार
बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में लंबे समय बाद कार्रवाई सामने आई है। मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने फरार निलंबित कांस्टेबल सहदेव सिंह यादव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपीगिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में लंबे समय बाद कार्रवाई सामने आई है। मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने फरार निलंबित कांस्टेबल सहदेव सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन सालों से ऑनलाइन बुक पैनल को ऑपरेटर कर रहा था। साथ ही महादेव सट्टा एप से जुड़ा एक पैनल को पटना-बिहार में संचालित करता था। मामले में रायपुर पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा था।
इस पूरे मामले में आरोपी निलंबित कांस्टेबल सहदेव सिंह यादव के कब्जे से 11 बैंक खातों में जमा दो करोड़ रुपये को फ्रीज किया गया है। इसके साथ ही एसीबी ने सट्टे के पैसे से खरीदी गई कार को भी जब्त किया है। मामले में सहदेव के दो भाई भीम यादव और अर्जुन यादव पहले से जेल में बंद हैं। तीनों भाई पुलिस विभाग में होकर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे।
बता दें कि महादेव सट्टा एप मामले में एसीबी की कार्रवाई के बाद से आरोपी सहदेव फरार था। सहदेव महादेव सट्टा बुक के प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी के संपर्क में रहता था। साथ ही लेन-देन का काम करता था। इसकी जानकारी मिलते ही एसीबी की टीम ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से आरोपी सहदेव फरार था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया है।