फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   lover and husband together killed woman In Kabirdham

दृश्यम मूवी देख हत्या की रची साजिश: पति और प्रेमी ने मिलकर महिला को उतारा मौत के घाट, एक महीने तक की प्लानिंग

Sun, 11 Aug 2024 01:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में पति और प्रेमी ने मिलकर एक महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले दोनों दृश्यम फिल्म देखी और एक महीने तक प्लानिंग की। इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
lover and husband together killed woman In Kabirdham
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति व महिला के आशिक को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इन दोनों आरोपियों ने दृश्यम फिल्म देखकर वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव कल्याणपुर निवासी रामखेलावन साहू ने 20 जुलाई को थाना में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस तहरीर में रामखेलावन साहू ने बताया कि उनकी बेटी ग्वालिन साहू (28) पत्नी लुकेश साहू 18 जुलाई को घर से पेशी के लिए कवर्धा जा रही थी। सुबह 11 बजे वह घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नही आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 20 जुलाई को गुमशुदा की रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा के भाई मुकेश साहू से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू की शादी गांव चिमागोदी निवासी लुकेश साहू से हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो लड़की एक लड़का है। लुकेश साहू ने चरित्र पर संदेह करते हुए तीन साल पहले ग्वालिन साहू को छोड़ दिया था। तब से बहन अपने बच्चों के साथ हमारे घर कल्याणपुर रह रही है। इसी बीच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजाराम साहू के पास चली गई थी, जिसे राजाराम साहू ने घोटिया रोड कवर्धा में किराये के मकान में रखा था। 

बहन अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चों के लिए भरण-पोषण के लिए कवर्धा कोर्ट में याचिका दायर की थीय़। जिस पर कोर्ट ने तीनों बच्चों के नाम पर 4,500 रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था, जिसका पैसा समय-समय पर लुकेश साहू कोर्ट में जमा करता था। 18 जुलाई को भरण पोषण का पैसा लेने बहन ग्वालिन स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जेक्यू 9044 से कवर्धा गई थी, जो वापस घर नहीं आई। 


पुलिस ने संदेह के आधार पर राजाराम साहू पुत्र (26) मनोहर साहू और लुकेश साहू (29) पुत्र नजरू साहू से मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर पूछताछ की। तब दोनों ने बताया कि ग्वालिन बाई साहू से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे, जिसके लिए लगभग एक महीने से प्लान बना रहे थे। इस बीच राजाराम ने चार बार और लुकेश ने एक बार दृश्यम फिल्म देखी, ताकि हत्या कर शव को ठिकाने लगाकर पुलिस से बचा जा सके।

अंत में दोनों आरोपी 19 जुलाई को पुर्वनियोजित मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपूर्वक ग्वालिन बाई साहू को घानीखुटा घाट के जंगल में ले जाकर उसकी साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफना दिया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के शव को बरामद किया गया है। वहीं, स्कूटी व अन्य सामान को कर्रानाला बांध में फेंक दिया। पुलिस ने इन दोनों आरोपी के खिलाफ धारा- 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed