फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Loksabha Election 2024: Voting percentage increased by 1.31% in Chhattisgarh; 72.8% voting LokSabha elections

Loksabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में मतदान प्रतिशत में 1.31% की हुई बढ़ोतरी; लोकसभा चुनाव में 72.8% वोटिंग

Thu, 09 May 2024 05:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 09 May 2024 05:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब तक हुए लोकसभा चुनाव में 2024 के चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। प्रदेश में मतदान में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कुल 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Voting percentage increased by 1.31% in Chhattisgarh; 72.8% voting LokSabha elections
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब तक हुए लोकसभा चुनाव में 2024 के चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। प्रदेश में मतदान में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कुल 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को जागरुक और मतदान के लिए प्रेरित करने वाले सभी लोगों, शासकीय, गैर शासकीय प्रतिभागियों, विभिन्न लोक सेवी संस्थाओं और संगठनों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस बार लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए तीन चरणों में हुए मतदान में यहां के कुल 72.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह प्रदेश में हुए अब तक के लोकसभा चुनावों में मतदान का सर्वाधिक प्रतिशत है। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस बल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने आम निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ ही मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed