{"_id":"65f5847fd1eecb952a055870","slug":"loksabha-election-2024-loksabha-elections-will-be-held-in-three-phases-in-chhattisgarh-see-here-details-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha election-2024: लोकसभा चुनाव का शंखनाद, छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में होंगे मतदान, देखें पूरा डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha election-2024: लोकसभा चुनाव का शंखनाद, छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में होंगे मतदान, देखें पूरा डिटेल
Sat, 16 Mar 2024 05:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2024 05:07 PM IST
सार
Loksabha election- 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शंखनाद हो चुका है। कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
Loksabha election- 2024
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Loksabha election- 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शंखनाद हो चुका है। कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। इसमें पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को और तीसरे चरण में सात मई को चुनाव कराए जाएंगे। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे ।
छत्तीसगढ़ के तीन चरण में होंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव के परिणाम
सात चरणों में लोकसभा चुनाव
कांग्रेस की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर नामों का एलान
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से छह लोकसभा सीटों पर नामों का एलान कर चुकी है, जिसमें कोरबा से ज्योत्सना महंत को उम्मीदवार बनाया है। राजनांदगांव से भूपेश बघेल, रायपुर से विकास उपाध्याय, जांजगीर-चांपा से शिवकुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया है। राजेन्द्र साहू को पार्टी ने दुर्ग से प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा ने सभी सीटों पर की नामों की घोषणा
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 11 सीटों में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कोरबा और बस्तर सीट पर बीजेपी फतह हासिल नहीं कर सकी थी। बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर कुल 9 सीटों पर परचम लहराई थी। कोरबा से कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणदास मंहत की पत्नी ज्योत्सना महंत और बस्तर से मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बाजी मारी थी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनाव 2019 में इन लोगों ने दर्ज की थी जीत
1. सरगुजा (ST) सीट से रेणुका सिंह BJP
2.रायगढ़ (ST) सीट से गोमती साय BJP
3. जांजगीर-चांपा (SC) सीट से गुहाराम अजगल्ले BJP
4. कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत Congress
5. बिलासपुर सीट से अरुण साव BJP
6. राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय BJP
7. दुर्ग सीटे से विजय बघेल BJP
8. रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी BJP
9. महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू BJP
10. बस्तर (ST) सीट से दीपक बैज Congress
11. कांकेर (ST) सीट से मोहन मंडावी BJP
छत्तीसगढ़ में 2019 में तीन चरणों में हुआ था चुनाव
छत्तीसगढ़ में 2019 में तीन चरणों 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, और 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ की 11 में से नौ सीटों पर भाजपा तो वहीं दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। साल 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 10 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी। इसके अलावा 2009 में बनी यूपीए सरकार के दौरान बीजेपी ने 10 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट ही मिली थी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के तीन चरण में होंगे चुनाव
- पहला चरण 19 अप्रैल- बस्तर
- दूसरा चरण 26 अप्रैल- राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर
- तीसरा चरण 7 मई - सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चापा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
लोकसभा चुनाव के परिणाम
- 4 जून
| निर्वाचन कार्य | निर्धारित तिथि (प्रथम चरण) | निर्धारित तिथि (द्वितीय चरण) | निर्धारित तिथि (तृतीय चरण |
| अधिसूचना का प्रकाशन | 20 मार्च 2024 (बुधवार) | 28 मार्च 2024 (गुरुवार) | 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) |
| नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि | 27 मार्च 2024 (बुधवार) | 4 अप्रैल 2024 (गुरुवार) | 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) |
| नामांकन पत्रों की संवीक्षा
|
28 मार्च 2024 (गुरुवार) | 5 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) | 20 अप्रैल 2024 (शनिवार) |
| नाम वापसी की तिथि | 30 मार्च 2024 (शनिवार) | 8 अप्रैल 2024 (सोमवार) | 22 अप्रैल 2024 (सोमवार) |
| मतदान की तिथि | 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) | 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) | 7 मई 2024 (मंगलवार) |
| मतगणना की तिथि | 4 जून 2024 (मंगलवार) | 4 जून 2024 (मंगलवार) | 4 जून 2024 (मंगलवार) |
| तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा | 6 जून 2024 (गुरुवार) | 6 जून 2024 (गुरुवार) | 6 जून 2024 (गुरुवार) |
सात चरणों में लोकसभा चुनाव
- पहला चरण 19 अप्रैल
- दूसरा चरण 26 अप्रैल
- तीसरा चरण 7 मई
- चौथा चरण 13 मई
- पांचवां चरण 20 मई
- छठवां चरण 25 मई
- सातवां चरण 1 जून
कांग्रेस की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 6 सीटों पर नामों का एलान
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से छह लोकसभा सीटों पर नामों का एलान कर चुकी है, जिसमें कोरबा से ज्योत्सना महंत को उम्मीदवार बनाया है। राजनांदगांव से भूपेश बघेल, रायपुर से विकास उपाध्याय, जांजगीर-चांपा से शिवकुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया है। राजेन्द्र साहू को पार्टी ने दुर्ग से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा ने सभी सीटों पर की नामों की घोषणा
- रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल, मौजूदा रायपुर दक्षिण विधायक
- दुर्ग - विजय बघेल, मौजूदा सांसद
- राजनांदगांव- संतोष पांडेय, मौजूदा सांसद
- कोरबा- सरोज पांडेय
- सरगुजा - चिंतामणि महाराज
- रायगढ़- राधेश्याम राठिया
- बिलासपुर- तोखन साहू
- महासमुंद- रूपकुमारी चौधरी
- बस्तर- महेश कश्यप
- कांकेर- भोजराज नाग
- जांजगीर-चांपा- कमलेश जांगड़े