फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Elections 2024: Deputy CM Vijay Sharma Target on former CM bhupesh baghel

पूर्व सीएम पर निशाना: डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- भूपेश को वोट देना यानी नवाज खान,अकबर और ढेबर को वोट देना

Thu, 25 Apr 2024 02:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 02:32 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024:  छत्तीसगढ़ में कल शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रदेश की सियासत गर्म है। हालांकि चुनानी शोरगुल कल ही थम गया था पर आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Deputy CM Vijay Sharma Target on former CM bhupesh baghel
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Elections 2024:  छत्तीसगढ़ में कल शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रदेश की सियासत गर्म है। हालांकि चुनानी शोरगुल कल ही थम गया था पर आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि भूपेश बघेल के नवाज खान से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। कई मामलों में नवाज खान के ऊपर मामले भी दर्ज हैं। पांच साल तक भूपेश बघेल ने सरकार ने नहीं चलाई । सरकार अकबर और ढेबर चलाते रहे। उनकी जो सरकरा चली सब जानतें हैं। तुष्टिकरण की राजनीति जो परवान चढ़ी.उसे भी सब जानते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते केवल वोटबैंक की राजनीति की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विजय शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कवर्धा में भगवा का अपमान, बिरनपुर में मासूम भुनेश्वर साहू की बरर्बता से हत्या इनकी सरकार किनके संरक्षण में हुई? अकबर ढेबर सरकार चलाते रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश को वोट देना यानी छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को वोट देना, भ्रष्टाचारियों को वोट देना, नवाज खान, अकबर, ढेबर और सौम्या चौरसिया को वोट देने के समान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा के कई लोगों की जमीन हड़पने के उनके ऊपर आरोप लगे हैं। कई लोगों पर अत्याचार और गुंडागर्दी करने के आरोप लगते रहे हैं, चर्चा का विषय रहा कि भूपेश बघेल का संरक्षण होने की वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे ही भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया का भी नाम चर्चा में चल रहा है। भाजपा का कहना है कि 16 महीने से जेल में बंद सौम्या चौरसिया की भूपेश बघेल वकालत करते रहे हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed