फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Elections 2024: Brijmohan agrwal filed nomination papers, BJP took out rally in raipur

बृजमोहन ने दाखिल किया नामांकन पत्र: बीजेपी ने निकाली रैली, किया शक्ति प्रदर्शन, CM साय समेत कई नेता हुए शामिल

Mon, 15 Apr 2024 09:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के लिए जिला बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर से रैली निकाली गई। बीजेपी ने इस रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Brijmohan agrwal filed nomination papers, BJP took out rally in raipur
बीजेपी ने निकाली रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के लिए जिला बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर से रैली निकाली गई। बीजेपी ने इस रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। रैली एकात्म परिसर से शुरू होकर रायपुर के चौक-चौराहों को होती हुई कलेक्टोरेट परिसर पहुंची, जहां बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किरणसिंह देव के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस रैली में लोक कलाकार ढोल-नगाड़े बजाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। पार्टी कार्यकर्ता झंडा लेकर पैदल चल रहे थे। इसके पीछे सांस्कृतिक रथ और महिलाओं की स्कूटर रैली निकल रही थी। बीजेपी समर्थक और कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नाचते गाते कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां नामांकन के बाद सभा हुई। जिसे सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल समेत कई सीनियर नेताओं ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम साय ने किया संबोधित
सीएम साय ने लोगों से कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह पीएम रेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने 10 सालों तक रात दिन एक करके देश की 140 करोड़ लोगों की चिंता करते हुए काम किया है। लोगों के आगे बढ़ाने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया है। उन्होंने बीजेपी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।



बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि पिछले 10 सालों से रधानमंत्री मोदी ने भारत का पूरी दुनिया में नाम किया है। उन्होंने 11 की 11 सीटें जीतने का दावा किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने  दावा करते हुए कहा कि यह नामांकन रैली नहीं, विजय रैली है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह रायपुर के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि उनको बृजमोहन अग्रवाल जैसा नेता मिला। जो रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को अपना परिवार मानते हैं। 




बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि पीएम मोदी ने मुझे रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। लोगों से कहा कि अब आप लोगों की आवाज लोकसभा में उठाने का मुझे मौका मिलेगा।




इन स्थानों से निकली रैली
रैली जयस्तंभ चौक,शारदा चौक, तात्यापारा, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए दोबारा जयस्तंभ चौक से नगर घड़ी चौक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। रैली में सिर पर भगवा पगड़ी पहने बाइक चलाते हुए भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं रैली के आगे चल रही थी। पूरा माहौल भगवामय रहा।



ये हुए शामिल
रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री राम विचार नेताम, टंकराम वर्मा, सांसद  सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर,  राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, इंद्र कुमार साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed