फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Elections 2024: Brijmohan Aggarwal will file nomination today

बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन: बीजेपी करेगी शक्ति प्रदर्शन, रैली और सभा कर दिखायेगी दमखम

Mon, 15 Apr 2024 08:10 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 08:10 AM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Brijmohan Aggarwal will file nomination today
रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Elections 2024: शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी। पार्टी के सीनियर नेता भाजपा जिला कार्यालय एकात्मक परिसर से रैली निकालकर नामांकन दाखिल करवाने के लिए कलेक्टोरेट तक जाएंगे। भाजपा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रैली की शक्ल में सभा होगी, जिसे भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी,भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी संदीप शर्मा, संयोजक अशोक बजाज समेत अनेक नेता संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले 8 आठ लोकसभा चुनावों से रायपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा का अभेद्य गढ़ है। अग्रवाल स्वयं अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के हर चुनाव में रायपुर (पहले शहर और अब दक्षिण) विधानसभा से लीड लेकर चुनाव जीतते रहे हैं। इस सीट पर अग्रवाल को मात देने के लिए कांग्रेस ने कई प्रयोग किये पर कभी जीत हासिल नहीं कर सकी। विधानसभा चुनाव 2023 में भी कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अग्रवाल पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मतों से विजयी होकर 8वीं बार विधायक बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed