फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Elections 2024: BJP Mandal and Cell Marathon meeting, Brijmohan Agarwal made election strategy

CG: बीजेपी मंडल और प्रकोष्ठ की मैराथन बैठक; कांग्रेस को मात देने के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने बनाई चुनावी रणनीति

Fri, 29 Mar 2024 02:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुखों की मैराथन बैठकें ली। खोरपा मंडल, अभनपुर, चम्पारण और नवापारा मंडल के बीजेपी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति बनाई।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: BJP Mandal and Cell Marathon meeting, Brijmohan Agarwal made election strategy
बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुखों की मैराथन बैठकें ली। खोरपा मंडल, अभनपुर, चम्पारण और नवापारा मंडल के बीजेपी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने अभनपुर विधानसभा के खोरपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया। मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से कहा कि हम सभी को इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत करनी है। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बनकर कार्य करना होगा। किसी भी चुनाव में स्वास्थ्य नतीजे जागरूक मतदाताओं के बल पर आते हैं और हम सभी को सबसे पहले मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना होगा। इसके लिए सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले मंडल और बूथ को पुरस्कृत भी किया जायेगा ।
विज्ञापन


'जनता तक पहुंचायें सरकार की योजनाएं'
अग्रवाल ने कहा कि मतदान के समय तेज गर्मी में लोग घर से निकलने में डरेंगे, ऐसे में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। कार्यकर्ताओं को लोगों को समझना होगा कि एक दिन कुछ देर की गर्मी सहन करके वो एक नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इसलिए सभी को वोट जरूर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाए, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और सरकार के प्रति जागरूक रहे।



बैठक में ये रहे मौजूद 
बैठक में इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर लोकसभा प्रभारी अशोक बजाज, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, मंडल अध्यक्ष अभनपुर अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नवापारा उमेश यादव, मंडल अध्यक्ष खोरपा पारसमणी साहू आदि बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed