{"_id":"661a88c8f22037d34106a96f","slug":"lok-sabha-elections-2024-bjp-asked-question-to-rahul-gandhi-why-did-kanhaiya-be-sent-to-chhattisgarh-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल: कन्हैया को छत्तीसगढ़ क्यों भेजा? 'कर्मा के हत्यारों को क्यों दिये संरक्षण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल: कन्हैया को छत्तीसगढ़ क्यों भेजा? 'कर्मा के हत्यारों को क्यों दिये संरक्षण'
Sat, 13 Apr 2024 07:00 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:00 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर बस्तर पहुंचे राहुल गांधी से कई सवाल पूछे हैं। कश्यप ने कहा कि पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति चुनने का मौका मिला तो कांग्रेसियों ने उसका विरोध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीजेपी पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर बस्तर पहुंचे राहुल गांधी से कई सवाल पूछे हैं। कश्यप ने कहा कि पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति चुनने का मौका मिला तो कांग्रेसियों ने उसका विरोध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के वोट से बने विधायकों को भी मूर्मू के खिलाफ वोट देने के लिए मजबूर किया। आदिवासियों के विरुद्ध साजिश कर जब कांग्रेस मुर्मू को हरा नहीं पायी तो इनके नेता बौखलाहट में राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर मजाक उड़ाये।
कश्यप ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब राज्यसभा भेजने की बारी आयी तो सारी सीटों को बेच डाला। छत्तीसगढ़ के किसी आदिवासी या दलित या पिछड़े वर्ग के नेता को वहां नहीं भेजा। अब घड़ियाली आसूं बहा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के शासन में लगभग 40 हजार आदिवासी बच्चे इलाज के अभाव में मर गये तब ज़ुबान को क्या हो गया था राहुल के? पचास वर्षों तक आदिवासी-दलितों-पिछड़ों का हक़ नहीं दिया। छत्तीसगढ़ को लूटते रहे। भाजपा ने राज्य बनाया आदिवासी बहुलता के कारण और पहला आदिवासी मुख्यमंत्री भी भाजपा ने हो दिया।
विज्ञापन
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी रोज मूर्खता का नया अध्याय रच रहे हैं। इन्हें इतना भी नहीं मालूम कि सरकार समाचार संस्थानों में नियुक्ति नहीं करती है। देश इनके पिता के जमाने से काफी आगे निकल गया है, जब दूरदर्शन को ‘राजीव दर्शन’ कहा जाता था। कोरोना के समय बक़ायदा पत्र लिख कर इनकी मां सोनिया गांधी ने कहा था कि मीडिया को विज्ञापन रोक देने से कोरोना समाप्त हो जायेगा। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को मीडिया विज्ञापन का पैसा भी केवल नेशनल हेराल्ड के लिये चाहिए।
कवासी लखमा ने पीएम मोदी पर दिया विवादित बयान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने राहुल गांधी से तीखे सवाल करते हुए कहा कि क्या अपने दौरे से पूर्व राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गाली देने और मारने जैसे बयान देने के लिए कांग्रेस के नेताओं को अप्रत्यक्ष तरीके से टॉस्क दिए थे। जिस तरीके से राहुल गांधी के बस्तर दौरे से पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने मोदी पर लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे, उससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस के नेताओं को पीएम मोदी को गाली देने के लिए कहा गया था। कांग्रेस के इंडी दल के नेता भी राहुल की भाषा में पीएम मोदी को बार-बार अपमानित कर रहे हैं, जो एक सभ्य राजनीतिक शुचिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की श्रेणी में नहीं आता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ने राहुल के दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। राहुल गांधी बताएं क्या इस बयान पर आपकी रजामंदी थी। क्या कांग्रेसी अपनी हार से इतना मानसिक संतुलन खो चुके हैं कि लखमा पुलिस वालों को भी धनुष तीर मारने के लिए कहते हैं। क्या यही है आपके कांग्रेस की मुहब्बत की दुकान है, जहां से सिर्फ नफरत बांटा जाता है। कांग्रेस अब वामपंथी विचाराधारा को अपना चुकी है।
देश विरोधियों का गिरोह बनकर रह गई कांग्रेस
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कन्हैया कुमार के बतौर स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस की दयनीय दशा और वैचारिक दरिद्रता पर जमकर हमला बोला है। शर्मा ने सवाल दागा है कि कांग्रेस राजनीतिक दल है या वामपंथियों के हाथों का खिलौना बनकर रह गई है? आखिर सैकड़ों राष्ट्रविरोधी बयान देने वाले कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने अपना स्टार प्रचारक बनाकर अपने राजनीतिक चरित्र को बेनकाब कर दिया है। ऐसे वैचारिक भटकाव के चलते इतिहास बनाने के दावे करती कांग्रेस बहुत जल्द इतिहास बनने की ओर अग्रसर हो रही है।
भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ के दौरान पत्रकारों से कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 'भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह, अफजल हम शर्मिंदा हैं-तेरे कातिल जिंदा हैं' जैसे नारे जिनके नेतृत्व में लगने के आरोप है और सेना के जवानों पर महिलाओं के साथ बलात्कार करने जैसे निंदनीय आरोप मढ़ने वाले, भारत माता के जयकारे का मजाक उड़ाने वाले कन्हैया कुमार का कांग्रेस पोषण कर रही है। भगवान श्रीराम ने जिस भारत भूमि को माता कहकर 'जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी' कहकर वंदना की है, उस भारत माता की जयकार का मखौल उड़ाकर जिस कन्हैया कुमार ने भारत राष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव को लहूलुहान करने का धत्कर्म किया, आज उसे छत्तीसगढ़ बुलाकर अपने पक्ष में प्रचार करवा कर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि वह न केवल राजनीतिक तौर पर लाचार हो गई है राष्ट्रविरोधी ताकतों का हथियार भी बनकर रह गई है।