देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन वीणा सेंद्रे कांग्रेस में शामिल, कहा- ट्रांसजेंडरों के लिए काम करेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली मिस ट्रांसजेंडर वीणा सेंद्रे रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। छत्तीसगढ़ की रहने वाली वीणा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। रविवार को अतंरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बैंकाक रवाना होने से पहले उन्होंने उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस ने ट्वीट कर वीणा को बधाई दी।
When we say we are inclusive. We mean it.
— Congress (@INCIndia) February 24, 2019
We welcome Veena Sendre to the Congress family and a proud tradition of public service. 👏🏽 pic.twitter.com/PZy72m9rpN
सदस्यता लेने के बाद सेंद्रे ने कहा कि वह मुख्यमंत्रीजी के कारण ही कांग्रेस में शामिल हुईं, क्योंक वह शुरू से डाउन टू अर्थ रहे हैं। बैंकाक रवाना होने से पहले वह अपने परिवार के साथ सीएम आवास पहुंची और सीएम से राजनीति में आने की इच्छा जताई।
ट्रांसजेंडरों के हक के लिए काम करना है
ट्रांस क्वीन वीणा ने सीएम भूपेश बघेल से कहा कि वह राजनीति में आकर अपनी कम्यूनिटी के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं। वीणा ने कहा कि उन्हें ट्रांसजेंडरों के अधिकार के साथ वह महिला सशक्तीकरण के लिए भी काम करना है। इसके बाद सीएम बघेल ने उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करने को कहा।
मिस इंटरनेशनल के लिए सीएम ने दी शुभकामना
वीणा सेंद्रे का चयन बैंकॉक में होने वाले मिस इंटरनेशनल क्वीन-2019 के लिए हुआ है। 25 फरवरी से शुरू होने वाले इस आयोजन में वह भारत की ओर से प्रतियोगी है, जिसका फाइनल राउंड 8 मार्च को है। वीणा को जीत के लिए सीएम भूपेश बघेल ने शुभकामना दी है।
मिस इंडिया ट्रांसजेंडर वीणा सेंद्रे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने बैंकॉक जा रही हैं। उन्होंने न केवल मंदिर हसौद बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 24, 2019
छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। pic.twitter.com/RgB6qARc6H
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाद में ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वीणा बैंकॉक जा रही हैं। उन्होंने न केवल मंदिर हसौद बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।
संघर्षों के बाद अक्टूबर 2018 में बनी थी मिस ट्रांस क्वीन
छत्तीसगढ़ की वीणा सेंद्रे अक्तूबर 2018 में देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन बनी थीं। मिस ट्रांस छत्तीसगढ़ रह चुकी वीणा राजधानी रायपुर के पास हसौद की रहने वाली हैं। पिछले साल देश में पहली बार मिस ट्रांस प्रतियोगिता हुई थी।
स्कूल के समय से ही वीना कुछ अलग महसूस करने लग गई थीं, स्कूल में कोई भी उनका दोस्त नहीं बनना चाहता था। वीणा खुद को सबसे अलग महसूस करती हैं, यह बात पहली बार उन्होंने अपनी मां से शेयर की थी।स्कूल में हर कोई उनका मजाक उड़ाता था इसलिए परेशान होकर वीणा ने 5वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन कुछ साल बाद फिर से पढ़ाई शुरू की और मुकाम हासिल किया।