फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Election Yogi and Priyanka will roar in Rajnandgaon on the same day

Lok Sabha Election: एक ही दिन योगी और प्रियंका राजनांदगांव में भरेंगे हुंकार, बघेल के लड़ने से बनी हॉट सीट

Sat, 20 Apr 2024 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

21 अप्रैल को राजनांदगांव जिले के ग्राम कुमरदा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आमसभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं  प्रिंयंका गांधी भी कल जनसभा को संबोधित करेंगी।    

विज्ञापन
Lok Sabha Election Yogi and Priyanka will roar in Rajnandgaon on the same day
प्रियंका गांधी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टियों के स्टार प्रचारकों के आने का दौर शुरू हो गया है। राजनांदगांव लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की हॉट सीट बन गई है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं भाजपा ने सांसद संतोष पांडे को दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं स्टार प्रचारकों में दोनों के स्टार प्रचारक राजनांदगांव पहुंच रहे हैं और चुनावी प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


राजनांदगांव लोकसभा सीट में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होने हैं जिसको लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के आने का दौर शुरू हो गया है। कल 21 अप्रैल को राजनांदगांव जिले के ग्राम कुमरदा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आमसभा का आयोजन किया जाएगा,जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं इस आम सभा में भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे और प्रदेश के कई आला नेता मौजूद रहेंगे जहां योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं जिले के डोंगरगांव से लगे ग्राम मोहड़ में कांग्रेस की स्टार प्रचारक व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी इस दौरान प्रदेश के आला कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों ही प्रमुख पार्टियों के आला नेता राजनांदगांव पहुंच रहे हैं और वोटरों को साधने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनांदगांव लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने से यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है 26 अप्रैल को राजनांदगांव में लोकसभा का चुनाव होगा। आने वाला समय ही बताया कि कौन से पार्टी के प्रत्याशी इस चुनाव में जीत दर्ज करते हैं और किसके सिर पर जीत का सेहरा सजेगा। दोनों ही प्रमुख पार्टियों के आला नेता प्रमुख स्टार प्रचारक यहां पहुंचकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed