{"_id":"65febfe9300986edf00d1e08","slug":"lok-sabha-election-2024-so-many-candidates-filed-nomination-for-bastar-lok-sabha-elections-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए इतने उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, जानें कब है आखिरी डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए इतने उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, जानें कब है आखिरी डेट
Sat, 23 Mar 2024 05:11 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:11 PM IST
सार
Bastar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में पहले चरण के निर्वाचन के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
ग्राफिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Bastar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में पहले चरण के निर्वाचन के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के आयतु राम मंडावी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार फुल सिंह कचलाम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
प्रदेश में प्रथम चरण की वोटिंग के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। शासकीय छुट्टी के दिनों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। मिले नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक अपना नामाकंन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक नियुक्त
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी डॉ. जे. गणेशन को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी रामकिशुन को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन