फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Election 2024: Mallikarjun kharge Chhattisgarh visit today; election meeting in Janjgir-Champa

CG: मल्लिकार्जुन का छत्तीसगढ़ दौरा आज; जांजगीर-चांपा में लेंगे चुनावी सभा, डहरिया के पक्ष में करेंगे प्रचार

Tue, 30 Apr 2024 10:53 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 10:53 AM IST
सार

Mallikarjun kharge Chhattisgarh visit; Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मंगलवार को छ्त्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Mallikarjun kharge Chhattisgarh visit today; election meeting in Janjgir-Champa
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Mallikarjun kharge Chhattisgarh visit; Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मंगलवार को छ्त्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चाम्पा लोक सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर चाम्पा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया के पक्ष में सभा लेकर प्रचार करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। सभा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 

विज्ञापन


ये है मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम का शेड्यूल

  • दोपहर 11.30 बजे रायपुर विमान तल आगमन 
  • दोपहर 1.30 बजे रायपुर माना विमानतल से प्रस्थान 
  • दोपहर 2.15 बजे जांजगीर चांपा पहुंचेंगे
  • दोपहर 2.15 से 3.15 जांजगीर चांपा में आमसभा 
  • शाम 4 बजे माना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बिलासपुर के संकरी में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि ये (भाजपा) कहते हैं कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। आरक्षण एक सोच है। आरक्षण का मतलब हिंदुस्तान के पिछड़ों को, दलितों को, आदिवासियों को देश में भागीदारी मिलनी चाहिए। राहुल ने आगे कहा कि जब ये किसी सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण करते हैं तो ये आरक्षण को खत्म करते हैं, सार्वजनिक क्षेत्र में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को जगह मिलती थी। जैसे ही सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण हो जाता है वहां ना किसी दलित को, ना पिछड़े वर्ग को ना आदिवासी को जगह मिलती है। 

विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed