फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Election 2024: Congress will become extinct like dinosaurs said Rajnath Singh

'डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस': राजनाथ सिंह बोले- बिग बॉस की तरह कपड़े फाड़ रहे कांग्रेसी

Sat, 13 Apr 2024 03:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/दंतेवाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/दंतेवाड़ा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 03:25 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज शनिवार को दंतेवाड़ा के गीदम में भ्रष्टाचार को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस को घेरा। कई आरोप लगाये।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Congress will become extinct like dinosaurs said Rajnath Singh
दंतेवाड़ा में सभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Election 2024: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज शनिवार को दंतेवाड़ा के गीदम में भ्रष्टाचार को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस को घेरा। कई आरोप लगाये। जय मां दंतेश्वरी और जय जोहार से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस जंग लगे लोहा की तरह हो गई है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस भारत की राजनीति से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी। लोग पूछेंगे कौन थी कांग्रेस? वह लगातार कमजोर होती जा रही है। उसके नेता टीवी सीरियल बिग बॉस की तरह एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


घोटाले पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक हिंदुस्तान में राज किया। जब-जब कांग्रेस की सरकार आई तब-तब भ्रष्टाचार हुए। कभी कोल घोटाला, कभी राफेल घोटाला, खाद घोटाला हुए। घोटाले की बाढ़ आ गई, घोटाले पर घोटाले हुए। छत्तीसगढ़ में  सब घोटाला छोड़कर गोबर और गोठान घोटाला हो गया। आज तक किसी भी सरकार ने ऐसा घोटाला नहीं किया था। मवेशियों के चारे में भी घोटाला हुए। केंद्र की बीजेपी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए व्यवस्था में बदलाव करना होगा। कांग्रेस के बिहार के आरजेडी के एक नेता ने कहा था कि हम लोग प्रधानमंत्री होंगे तो पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे, लेकिन उनके नेता खुद ही जेल में हैं। दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली नहीं है। वो जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं, लेकिन भाजपा आंखों में आंखें डालकर जनसमर्थन हासिल करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'भूपेश राज में जमकर हुआ भ्रष्टाचार'
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यहां से मेरा बहुत ही गहरा रिश्ता रहा है। पहली बार विधानसभा चुनाव के दौरान में प्रभारी बनकर आया था। उसे समय हालात ऐसे थे कि लोग कहते थे कि भाजपा की यहां दाल नहीं गलने वाली, लेकिन हालात बदले और लोगों ने स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की तीन बार सरकार बनाई। कोरोनाा काल में जनता ने टेस्ट बदलकर कांग्रेस को मौका दिया। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पांच साल जमकर भ्रष्टाचार किया। इसलिए जनता ने एक बार फिर बीजेपी की पूर्ण बहुमत से चौथी बार सरकार बनाई और सीएम विष्णुदेव की सकार में तेजी से कार्य हो रहा है। 

'एक ही समय पर होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव!' 
रक्षामंत्री ने कहा कि एक ही समय पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो इसके लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है ताकि  धन और समय दोनों की बचत हो सके। पूरे देशभर में स्थानीय निकाय चुनाव भी एक ही समय पर हो जाये। मैं जहां-जहां भी गया जनता ने इस प्रस्ताव का तालियां बजाकर स्वागत किया है। 


कांग्रेस पर कसा तंज
सीएम विष्णुदेव सरकार की तारीफ करते हुए क्या है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से छत्तीसगढ़ में सरकार चला रहे हैं। यदि डबल इंजन की सरकार बनी रहेगी तो भारत के साथ ही छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास होगा। पीएम मोदी के विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। कोई गरीब शेष नहीं बचेंगे, सबको काम करने का अवसर मिले,ऐसे भारत का निर्माण होगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार में पहले हमारा भारत गरीब देश माना जाता था। गरीब देशों की कतार में था भारत की बातों को कोई तवज्जो नहीं देता था, लेकिन अब पीएम मोदी की सरकार में भारत की हैसियत इतनी बढ़ गई है कि आज दुनिया की नजरे भारत की तरफ है। आज पूरी दुनिया मोदी को देखती है। पहले कांग्रेस की सरकार दुनिया के देशों के पास अपनी शिकायत लेकर जाती थी लेकिन आज दो देशों में संघर्ष होता है तो बातचीत करने के लिए लोग भारत के पास आते हैं कि पीएम मोदी समाधान निकालें।  

'कांग्रेस राज में 86 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था'
कांग्रेस के पीएम नेहरू ने कहा था कि हम 100 पैसा भेजते हैं तो 86 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। केवल 15 पैसा ही मिल पाता है। पीएम मोदी ने जनधन और मोबाइल एक ऐसा आधार बना दिया है कि जो भी पैसे केंद्र भेजती है तो 100 का 100 मिलता है। केंद्र सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि गरीबों,पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की ज्यादा से ज्यादा फिक्र करती है। पूर्व पीएम अटल जी के समय में आदिवासियों के प्रति काफी सम्मान था। उन्होंने आदिवासियों के लिए एक अलग से आदिवासी मंत्रालय बना दिया। पीएम मोदी ने भी आदिवासी जनमन योजना प्रारंभ की। सबसे पिछड़ों की चिंता करने के लिए इस योजना को लॉन्च की। आज 100 से अधिक वनोपज एमएसपी रेट पर मिल रहे हैं। आदिवासियों के देवता भगवान बिरसा मुंडा की किसी ने आज तक चिंता नहीं की। पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी  चिंता कर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। आदिवासी भाई- बहन हर मोर्चे पर लड़ते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed