फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok sabha chunav 2019: Bhupesh Baghel Saysr Sadhvi Pragya Thakur behavior like an offender

सीएम भूपेश बघेल का साध्वी प्रज्ञा पर हमला, बोले- शुरू से रहा है अपराधी जैसा व्यवहार

Sun, 21 Apr 2019 06:30 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 21 Apr 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Bhupesh Baghel Saysr Sadhvi Pragya Thakur behavior like an offender
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर हमला बोला है। उन्होंने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर कहा कि उनका आदतन अपराधी जैसा व्यवहार रहा है। 19 साल पहले यहां चाकूबाजी की थी। मारपीट की थी। थोड़ी-थोड़ी बातों पर झगड़ा करती थीं। वह झगड़ालू प्रवृत्ति की शुरू से रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन




बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट से की भाजपा की उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जुबान थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले पांच दिनों में साध्वी प्रज्ञा कई विवादित बयान दे चुकी हैं। उन्हें इन बयानों के कारण चुनाव आयोग दो बार नोटिस भी भेज चुका है, लेकिन साध्वी हैं कि मानती नहीं!
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहीद हेमंत करकरे के बारे में अपना विवादास्पद बयान वापस लेने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला था। वह भोपाल लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय के खिलाफ बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दिग्विजय को पहले महिषासुर बता चुकीं प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि दिग्विजय उस कालनेमि की तरह हैं, जो समय के अनुसार अलग-अलग रूप धारण कर लेता है। लेकिन उनका असली चेहरा और चरित्र सबके सामने है। 


मीडिया से चर्चा करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जो लोग 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी हैं वो मुख्यमंत्री बनकर बैठे हैं। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से उनके खिलाफ एनआईए कोर्ट में दोबारा याचिका लगाई गई उससे लगता है कि षड्यंत्र कर उन्हें फिर जेल में डाला जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि भोपाल का चुनाव हिंदुत्व और भगवा आतंकवाद के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। यह पूरे देश का मुद्दा है। 

साध्वी ने कहा था कि आतंकवाद का साथ देने वालों और देश व धर्म विरोधी लोगों को एक साध्वी के बजाए खुद के अंजाम की चिंता करना चाहिए। हेमंत करकरे के बारे में विवादित बयान को लेकर कहा था कि वे इस बयान को वापस ले चुकी हैं लेकिन क्या आप उन लोगों से माफी मंगवा सकते हैं जिन्होंने मुझे नौ साल प्रताड़ित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed