फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   LLB student died in a collision with a capsule vehicle in Janjgir Champa

CG: जांजगीर चांपा में कैप्सूल वाहन की टक्कर से एलएलबी छात्रा की मौत, चलाक फारार; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 12 May 2025 03:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 May 2025 03:09 PM IST
सार

जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह-बिर्रा मार्ग पर अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने स्कूटी सवार उमा कश्यप को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
LLB student died in a collision with a capsule vehicle in Janjgir Champa
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में सोमवार को बम्हनीडीह-बिर्रा मार्ग पर एक कैप्सूल वाहन ने फिर से एक छात्रा की जान ले ली। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एलएलबी की पढ़ाई कर अपने परिवार के सपनों को साकार करने की राह पर थी उमा कश्यप, लेकिन इस हादसे ने उनके सपनों और परिजनों की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।

विज्ञापन


जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह में एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने स्कूटी सवार दो बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी पर सवार उमा कश्यप कैप्सूल वाहन के पहिए के नीचे आ गई और सड़क पर घसीटते हुए ले जाई गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी बहन सड़क किनारे गिरने से मामूली रूप से घायल हुई। घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को घायल बहन ने बताया कि मृतका का नाम उमा कश्यप था, जो बिर्रा गांव से जांजगीर एलएलबी की पढ़ाई के लिए जा रही थी। वह अपनी बहन को स्कूटी से छोड़ने जा रही थी, तभी एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर कैप्सूल वाहन को कब्जे में ले लिया है। वाहन छोड़कर फरार हुए चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed