फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Little girl caught CM Bhupesh Baghel collar video viral on social media

Chhattisgarh: छोटी बच्ची ने पकड़ लिया सीएम भूपेश बघेल का 'कॉलर', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 06 Jun 2022 02:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 02:22 AM IST
सार

बच्ची के साथ सीएम भूपेश बघेल का यह अंदाज देखकर वहां लोग भी खूब खुश हुए। साथ ही यहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं के साथ सेल्फी ली।

विज्ञापन
Little girl caught CM Bhupesh Baghel collar video viral on social media
बच्ची के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम लोगों से मिलने के लिए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम चलाया है, इस कार्यक्रम के जरिए वह आम लोगों के पास पहुंचते हैं और उनका हालचाल जानते हैं। लेकिन रविवार को सीएम बघेल के साथ ऐसा वाक्या हुआ कि उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


दरअसल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर के बादल में आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे थे वहां महिलाओं का जमघट था। इस दौरान एक महिला से उन्होंने एक बच्ची को गोद में उठा लिया और उसे दुलारने लगे। इसी दौरान बच्ची ने मुंख्यमंत्री के कुर्ते का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने बच्ची को अपने पंजों पर खड़ा कर लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट किया वीडियो
मुख्यमंत्री भी बच्ची के साथ बड़ी सादगी से बात करते और दुलारते नजर आ रहे हैं। सीएम का यह अंदाज देखकर वहां लोग भी खूब खुश हुए। साथ ही यहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं के साथ सेल्फी ली। इसके बाद में इसका वीडियो ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि सीधा-सीधा मुख्यमंत्री का कॉलर पकड़ लिया...बच्ची को ढेर सारा प्यार।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


छह जून तक कांकेर में रहेंगे सीएम बघेल
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आंगनवाड़ी की रसोई में भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने वहां बने खाने का निरीक्षण किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री कल यानी छह जून तक कांकेर में ही रहेंगे। इससे पहले वह भानुप्रतापपुर के दौरे पर गए थे। यहां पर बघेल ने कहा था कि बस्तर में अब काफी ज्यादा बदलाव नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री पिछले काफी समय से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम चला रहे हैं और इस सिलसिले में अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed