फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   List of 178 councilor candidates of six bodies in Korba released

निकाय चुनाव: भाजपा ने छह निकायों के 178 पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची, कांग्रेस ने अभी नहीं खोले पत्ते

Sat, 25 Jan 2025 09:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 25 Jan 2025 09:54 PM IST
सार

कोरबा जिले में निकाय चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। कोरबा में मंत्री देवांगन के भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने कोरबा के छह निकायों के 178 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। 
 

विज्ञापन
List of 178 councilor candidates of six bodies in Korba released
bjp flag

विस्तार

कोरबा जिले में निकाय चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। कोरबा में मंत्री देवांगन के भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने कोरबा के छह निकायों के 178 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। अधिकांश मौजूदा पार्षदों को वापस टिकट मिली है। कांग्रेस ने अभी अपना पत्ता नहीं खोला है। कोरबा नगर निगम के 67 वार्ड में सबसे अधिक रोचक मुकाबला है। दीपका, बांकीमोगरा, कटघोरा के नगर पालिका की भी सूची जारी की गई है। छुरीकला और पाली नगर पंचायत में 15-15 प्रत्याशी मैदान में होंगे। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले की तीन नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पाली और छुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार की है और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है। पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अजय जायसवाल को चुना गया है, जबकि छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए श्रीमती पद्मिनी देवांगन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि, पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्राथमिकता दी है। प्रत्याशियों को जनता से जुड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed