{"_id":"688c3884752b464d310afee4","slug":"light-to-moderate-rain-expected-for-next-few-days-thunderstorm-and-lightning-warning-also-issued-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी
Fri, 01 Aug 2025 09:16 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:16 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश लाने वाला सिस्टम कमजोर हो गया है, जिससे आगामी दिनों में राज्य के कुछ इलाकों में ही हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बारिश लाने वाला सिस्टम कमजोर हो गया है, जिससे आगामी दिनों में राज्य के कुछ इलाकों में ही हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।
विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी बनी रहने से उमस महसूस की जा सकती है, हालांकि बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिसमें रोहतक, बांदा, सीधी, रांची, और डायमंड हार्बर शामिल हैं। ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण: गंगेटिक पश्चिम बंगाल के उत्तर भाग में स्थित है और यह 9.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। पश्चिमी विक्षोभ: 70° पूर्व और 32° उत्तर अक्षांश पर 5.8 किमी ऊंचाई में द्रोणिका के रूप में सक्रिय है।