फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Legend 90 Cricket League starts in Raipur from today: Match will start at 7 pm, you can book tickets from here

रायपुर में लेजेंड 90 क्रिकेट लीग की शुरुआत आज से: शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच, यहां से बुक कर सकते हैं टिकट

Thu, 06 Feb 2025 02:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 06 Feb 2025 02:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडियों के बल्ले से छक्के-चौके के बरसात होने वाली है।

विज्ञापन
Legend 90 Cricket League starts in Raipur from today: Match will start at 7 pm, you can book tickets from here
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडियों के बल्ले से छक्के-चौके के बरसात होने वाली है। राजधानी रायपुर में 'लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग' का आयोजन आज यानी छह फरवरी से शुरू हो रही है। यह मैच 18 फरवरी 2025 तक होने वाला है। इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए क्रिस गेल, हरभजन सिंह, डेविड वॉर्नर, युवराज सिंह, डवेन ब्रेवो, शिखर धवन, यूसुफ पठान, सुरेश रैना जैसे लीजेंड्स क्रिकेटर शामिल होंगे।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच गुरुवार को छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कप्तान सुरेश रैना और दिल्ली के ब्रिगेड शिखर धवन होंगे। यह मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी बिखरेंगे जलवा
इस लीग में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाडी भी शामिल हैं। इसमें कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें छत्तीसगढ़ वारियर्स टीम भी शामिल है। छत्तीसगढ़ टीम में सुरेश रैना, मार्टिन गुफ़्टिल, अंबाती रायदू जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर नजर आएंगे। लीजेंड 90 लीग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे, जिसमें सीनियर खिलाड़ी विशाल कुशवाहा, अमित मिश्रा, कलीम खान, पंकज राव, जतिन सक्सेना और मनोज सिंह के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट मैच देखने के लिए टिकट बुक माय शो से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। मैच के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 100 रुपए और अधिकतम 1250 रुपए है। अपर की ओर सीट 100 से 150 रुपए में, जबकि लोअर सीट 250, 500 और 750 रुपये में उपलब्ध है। प्लेटनियम सीट की कीमत 1250 रुपए है।


बॉलीवुड के सितारे बिखेरेंगे जलवा 
लीजेंड 90 लीग में कई बॉलीवुड कलाकार भी परफार्मेंस करने रायपुर आ रहे हैं। तमन्ना भाटिया, हुमा क़ुरैशी, आयुष्मान खुराना, के साथ गायक विशाल मिश्रा, सोनू निगम और हार्डी संधू जैसे सितारे रायपुर में परफार्मेंस करते नजर आएंगे। इसके साथ ही छालीवुड के सितारे भी प्रदर्शन देंगे।

इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

  • छत्तीसगढ़ वॉरियर्स
  • बिग बॉयज़
  • दुबई जायंट
  • दिल्ली रॉयल्स
  • राजस्थान किंग
  • हरियाणा ग्लेडियेटर्स
  • गुजरात संप्रमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed