{"_id":"689de995d2fb7a00d802c971","slug":"lawyer-threatened-with-knife-in-raipur-district-court-questions-raised-on-security-arrangements-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर जिला अदालत में वकील को चाकू से धमकी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर जिला अदालत में वकील को चाकू से धमकी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Thu, 14 Aug 2025 07:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:20 PM IST
सार
गुरुवार को जिला अदालत परिसर में हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर कर दिया, जब एक आरोपी ने खुलेआम वकील को चाकू दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन
रायपुर जिला अदालत में वकील को चाकू से धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे न्यायालय परिसर में भी वारदात करने से नहीं डर रहे। गुरुवार को जिला अदालत परिसर में हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर कर दिया, जब एक आरोपी ने खुलेआम वकील को चाकू दिखाकर धमकाया।
आरोपी की हरकत से आक्रोशित वकीलों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी, हालांकि कुछ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप से आरोपी को सुरक्षित बाहर ले जाया गया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने इस मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि अपराधी निडर होकर न्यायालय परिसर में चाकू लेकर प्रवेश कर रहे हैं। आज एक बड़ी घटना होते-होते टल गई, और यह सुरक्षा कर्मियों की कमी का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ करने की मांग की।