{"_id":"6715ce90894581d21d0ca545","slug":"lawyer-husband-commits-suicide-by-hanging-after-dispute-with-wife-in-jagdalpur-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बेटी का था जन्मदिन... घर पर चल रही थी तैयारियां, पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी; बस हुई थी इतनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बेटी का था जन्मदिन... घर पर चल रही थी तैयारियां, पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी; बस हुई थी इतनी बात
Mon, 21 Oct 2024 09:17 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Oct 2024 09:17 AM IST
सार
जगदलपुर जिले में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उनकी बच्ची का जन्मदिन था, जिसकी तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक वकील ने अपने बच्चे के जन्मदिन के दिन अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को रात को लगी, जिसके बाद सूचना कोतवाली थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर मेकाज भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ऋषि तिवारी (40) पेशे से वकील थे। साथ ही अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ निवास करते थे। रविवार को बेटी के जन्मदिन होने के कारण घर में तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक पत्नी व ऋषि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ऋषि गुस्से में आकर अपने कमरे में दोपहर को चला गया। पत्नी व मां ने इस ओर ध्यान न देते हुए अपने काम में लग गए। रात तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजे पर दस्तक दी।
विज्ञापन
लगातार दस्तक के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा गया, जहां ऋषि फंदे में लटका हुआ था। इसके बाद शव को उतारने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद का कहना है मामले की जानकारी लगते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन