फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lathi charge on wedding procession They were getting married after four years of court marriage in MCB

बारातियों पर बरसी लाठियां: कोर्ट मैरिज करने के चार साल बाद कर रहे थे शादी, लड़की पक्ष ने बोला हमला

Wed, 24 Apr 2024 02:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पड़ोस की लड़की से कोर्ट मैरिज कर चार साल बाद महाराष्ट्र से लौटकर घर आने के बाद सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने पर लाठी-डंडा और फरसा तक चल गया। घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया।

विज्ञापन
Lathi charge on wedding procession They were getting married after four years of court marriage in MCB
थाने के बाहर दूल्हा- दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पड़ोस की लड़की से कोर्ट मैरिज कर चार साल बाद महाराष्ट्र से लौटकर घर आने के बाद सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने पर लाठी-डंडा और फरसा तक चल गया। घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया। वहीं रातभर दूल्हा-दुल्हन रिपोर्ट लिखाने थाने के बाहर कई घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन रातभर थाने में अंदर से ताला लगा रहा। ताला खुलने के इंतजार और दशहत भरी रात गुजारने के बाद दूल्हा-दुल्हन की शादी नहीं हो सकी और सुबह हो गई। 

विज्ञापन

 

घटना एमसीबी जिले के झगराखंड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजी के मटियारीऔरा की है। यहां झगराखंड पुलिस की लापरवाही सामने आई है। वहीं जिम्मेदार अफसर पुलिस बल की कमी बता बचने का प्रयास कर रहे हैं। मटियारीऔरा निवासी दूल्हा के भाई शिवमूरत सिंह कुर्रे ने बताया कि चार साल पहले उसके छोटे भाई प्रकाश ने पड़ोस की लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों महाराष्ट्र चले गए और वहां काम कर जीवन यापन कर रहे थे। चार साल बाद लौटने पर समाज और रिश्तेदारों ने उन्हें सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने को कहा।

विज्ञापन

 

इस पर शादी की तारीख 22 अप्रैल तय हुई। देर रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे बजा वे आतिशबाजी कर रहे थे, इस बीच बार-बार बिजली गुल हो रही थी। शक होने पर घर से कुछ ही दूर स्थित ट्रांसफॉर्मर की जांच की गई तो एक लड़के को डंडे से डीओ गिराते हुए पाया गया। इस पर दूल्हे के भाई मूरतसिंह ने उससे डीओ गिराने का कारण पूछा तो लड़के ने कहा कि उसकी जमीन पर ट्रांसफॉर्मर लगा है, वह जो चाहे कर सकता है। इस पर बात बिगड़ गई और लड़की पक्ष की ओर से लड़की के पिता, भाई और मां सहित अन्य ने लाठी-डंडा और फरसा लेकर उन पर और शादी में शामिल होने आए मेहमानों पर अटैक कर दिया। हमले में लड़का पक्ष की ओर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया अंगद सिंह का हाथ फरसा से जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद रात एक बजे वह दूल्हा-दुल्हन को साथ लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने झगराखंड थाने पहुंचे तो थाने के गेट पर अंदर से ताला लगा हुआ था। डेढ़ घंटे तक आवाज देने पर भी गेट खोलने कोई नहीं आया। इस पर वे रात में ही रिपोर्ट करने सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पहुंचे, जहां से उन्हें यह कहकर चलता कर दिया कि यह झगराखंड थाने का मामला है। शिवमूरत ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से उन्हें झगराखंड थानांतर्गत खोंगापानी चौकी प्रभारी राकेश शर्मा का नंबर मिला। उन्होंने मोबाइल पर उन्हें घटना की सूचना दी। चौकी प्रभारी ने झगराखंड थाने में फोन किया, तब गेट का ताला खोला गया और तड़के तीन बजे के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई। इससे रात बीत गई और दुल्हा-दुल्हन की शादी नहीं हो सकी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed