फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Land displaced people in Korba raised slogans against SECL in korba

न नौकरी मिली न मुआवजा: सीजीएम कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला, भूविस्थापितों ने एसईसीएल के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Fri, 15 Dec 2023 04:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Dec 2023 04:22 PM IST
सार

दीपिका क्षेत्र की कोयला खदान के लिए जमीन देने वाले आसपास के लोगों को कई प्रकार के मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। अपनी जमीन अर्जित होने के कई वर्ष बीतने के बाद भी इन लोगों को न तो रोजगार मिल सका है और न ही दूसरी सुविधाएं। 

विज्ञापन
Land displaced people in Korba raised slogans against SECL in korba
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपिका क्षेत्र में कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे विस्थापितों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। तीन महीने पहले अल्टीमेटम देने पर भी जब कोई काम नहीं हुआ तो उन्होंने दीपिका में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी की। मामले को देखते हुए यहां पुलिस बल और विभागीय सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला।

विज्ञापन


दीपिका क्षेत्र की कोयला खदान के लिए जमीन देने वाले आसपास के लोगों को कई प्रकार के मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। अपनी जमीन अर्जित होने के कई वर्ष बीतने के बाद भी इन लोगों को न तो रोजगार मिल सका है और न ही दूसरी सुविधाएं। विस्थापित समुदाय के द्वारा ऐसे मसले को लेकर प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया गया था और तीन महीने के बाद चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन


इसके अंतर्गत पहले चरण में सीजीएम कार्यालय दीपिका के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला बंद कर दिया गया। इसके बाद प्रदर्शन कार्यों ने मौके पर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि तीन दशक से भी पहले उनकी जमीन ली गई थी, लेकिन अब तक नौकरी का पता नहीं है। भूविस्थापित कविता कंवर ने बताया कि एसईसीएल काफी लंबे समय से भू-स्थापितो के साथ छलावा करते आ रहे हैं। जमीन तो ले ली, लेकिन नौकरी और मुआवजा के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कई बार आंदोलन किया और प्रदर्शन किया, लेकिन प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। मजबूरन आज गेट बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यहां पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने ऐलान किया है कि तालाबंदी अभियान शुरुआती स्तर की योजना का हिस्सा है। इसके आगे अलग-अलग चरण में कई प्रकार से प्रदर्शन किए जाएंगे और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों को अपना उदासीन रवैया समाप्त करने के लिए मजबूर किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed