फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kushabhau Journalism University raipur will soon get an auditorium, Vice Chancellor Mahadev Kavre inspected

कुशाभाऊ पत्रकारिता विश्वविद्यालय को जल्द मिलेगा ऑडिटोरियम: छात्रावासों में बढ़ेंगी सीटें, मिलेगी हाईटेक सुविधा

Tue, 08 Jul 2025 10:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 10:02 PM IST
सार

Kushabhau thakare Journalism University: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे (आईएएस) ने आज विश्वविद्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Kushabhau Journalism University raipur will soon get an auditorium, Vice Chancellor Mahadev Kavre inspected
विश्वविद्यालय का निरीक्षण करते कुलपति महादेव कावरे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Kushabhau thakare Journalism University: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे (आईएएस) ने आज विश्वविद्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। कुलपति कावरे ने बालक एवं बालिका छात्रावास, मेस एवं कैंटीन, आवासीय परिसर, अतिथि गृह और निर्माणाधीन आडिटोरियम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावास में जरूरी संधारण एवं बुनियादी सुविधा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए।    
विज्ञापन


उन्होंने विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन आडिटोरियम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं परिसर के मैंटनेंस कार्य को पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन






छात्रावासों की सीटें बढ़ाने का निर्णय
 कुलपति कावरे ने दोनों छात्रावास भवनों को यूजीसी और शासन के निर्देशों एवं आधुनिक मापदंड के अनुरूप उन्नत करने, रिक्रेयेशन हॉल एवं पालकों के लिए सुव्यवस्थित अतिथि कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बालक एवं बालिका छात्रावास में अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया। बैडमिंटन कोर्ट की फ्लोरिंग को रिपेयर करने, बॉलीबाल, लॉन टेनिस एवं बॉस्केट बॉल के कोर्ट के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए कहा। गार्डन में ओपन जिम विकसित करने एवं खेल विभाग के सहयोग से खेल मैदान की साफ-सफाई एवं खेल सुविधाओं का विकास करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






मिलेंगी सुविधायें, बढ़ेंगे संसाधन
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने पुराने टूटे-फूटे फर्नीचर एवं उपकरणों की रिपेयरिंग के निर्देश दिये। आवश्यक संसाधनों की पूर्ति के लिये नियमानुसार खरीदी के लिये संबंधितों को आदेशित किया। विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने के लिए छात्रावास प्रभारियों को कहा। छात्रावासों में पर्यावरण समिति बनाकर उद्यानिकी विकसित करने के लिए वन एवं उद्यानिकी विभागों एवं कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करने के लिये कहा। एनआईटी के आर्किटेक्ट विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से गार्डनिंग एवं लैंड स्कैपिंग के लिए प्लानिंग कराने में सहयोग लेने के लिए कहा। इसमें स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं सहित छत्तीसगढ़ हार्टिकल्चर सोसायटी एवं प्रकृति की ओर जैसी पर्यावरणीय संस्थाओं से अलाभकारी वित्तीय आधार पर सहयोग लेने के लिए कहा।   उन्होंने आवासीय परिसर में आवश्यक सिविल वर्क के लिए शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देशित किया। अतिथि गृह को अविलंब सुव्यवस्थित कर प्रारंभ करने निर्देश दिए।




निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता अभिनव श्रीवास्तव, कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed