बलरामपुर रामानुजगंज: पुल के ऊपर से बह रहा कुरसा नदी का पानी, गड्डों को भरवाने में रुचि नहीं ले रहे अधिकारी
बलरामपुर रामानुजगंज लगातार मूसलाधार बारिश से रामानुजगंज लूरगी से सनवाल मुख्य मार्ग रामचंद्रपुर के पीछे कलिकापुर कुरसा नदी में का पानी पुल के ऊपर आ गया जिससे दोनों ओर सुबह 8:30 बजे से आगमन अवरुद्ध हो गया दोनों ओर सैकड़ो की संख्या मिलो एकत्रित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज लगातार मूसलाधार बारिश से रामानुजगंज लूरगी से सनवाल मुख्य मार्ग रामचंद्रपुर के पीछे कलिकापुर कुरसा नदी में का पानी पुल के ऊपर आ गया जिससे दोनों ओर सुबह 8:30 बजे से आगमन अवरुद्ध हो गया दोनों ओर सैकड़ो की संख्या मिलो एकत्रित हैं। गौरतलब है की रामानुजगंज लूरगी रामचंद्रपुर सनवाल मुख्य मार्ग में बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आना जाना करते हैं।
रामचंद्रपुर में विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित है। यह प्रमुख मार्ग है आज सुबह 8:30 बजे से पर्स नदी पुलिया के ऊपर से पानी जाने लगा इसके बाद यहां आवागमन अवरोध हो गया सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं जो पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। कई स्कूलों में शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे वहीं रामचंद्रपुर में विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित है जिसके कर्मचारी भी आज कार्यालय में समय पर नहीं जा पाएंगे।
40 किलोमीटर का सफर करना पड़ेगा तय
पुलिया के ऊपर से पानी जाने के कारण सनवाल रामचंद्रपुर क्षेत्र के लोगों को रामानुजगंज जिन्हें आना अति आवश्यक है उन्हें 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके आना पड़ रहा है।
रामानुजगंज से अंबिकापुर का सफर कठिन
बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है जिससे रामानुजगंज से बलरामपुर का सफल अत्यंत कष्टकारी लोगों के लिए हो गया है प्रतिदिन बड़ी संख्या में चार चक्का वाहन बड़े-बड़े गड्डो की चपेट में आने से जहां-था खराब हो जा रहे हैं वहीं दुर्घटनाएं भी रोज हो रही है परंतु राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारी गड्डो को भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है बरसात के समय लगातार गड्डो की गहराई एवं चौड़ाई में वृद्धि हो रही है जिसमें वाहन फस रहे हैं व जिससे आवगमन दिन भर में कई बार बाधित हो जा रहा है। रामानुजगंज से बलरामपुर लोग आने-जाने में परहेज कर रहे हैं जब अत्यंत जरूरी रह रहा है तब ही जा रहे हैं। यात्री बसें कोई भी निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच रही है सभी बसें 2 से 4 घंटे तक लेट हो जा रही है। क्षेत्र की एंबुलेंस सेवा भी प्रभावित हो रही है मरीजों को लेकर आने-जाने वाले एंबुलेंस भी कई बार गड्डो में फंस जा रहे हैं।
110 किलोमीटर का सफर हुआ 150 किलोमीटर
क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी संजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कहते हैं कि दूरी को घटाएंगे परंतु अपना क्षेत्र मात्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां लगातार दूरी बढ़ रही है पहले रामानुजगंज से अंबिकापुर की दूरी 110 किलोमीटर थी परंतु लोग प्रतापपुर होकर जा रहे थे तो दूरी 130 किलोमीटर हो गई अब लोग वाड्रफनगर होकर जा रहे हैं तो दूरी डेढ़ सौ किलोमीटर हो गई।