फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kunkuri Holy Cross Hospital accused of giving wrong injection

Jashpur: कुनकुरी होली क्रॉस अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, महिला के एक पैर ने काम करना किया बंद

Tue, 29 Apr 2025 08:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Apr 2025 08:42 PM IST
सार

होली क्रॉस अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. दीपशिखा ने बयान जारी कर कहा कि चित्रलेखा 15 अप्रैल को ओपीडी में आई थीं, भर्ती नहीं थीं। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन से कभी-कभी दर्द बढ़ सकता है, लेकिन इससे पैरालिसिस होने का आरोप तथ्यहीन है।

विज्ञापन
Kunkuri Holy Cross Hospital accused of giving wrong injection
कुनकुरी का होली क्रॉस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली क्रॉस अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। यह अस्पताल जो जशपुर जिला ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती झारखंड और ओडिशा के गांवों के लिए भी एक बड़ा स्वास्थ्य केंद्र माना जाता है। इस बार अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं कि गलत इंजेक्शन लगाने से एक महिला के एक पैर ने काम करना बंद कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, कुनकुरी तहसील क्षेत्र के बनकोम्बो गांव की रहने वाली 42 वर्षीय चित्रलेखा यादव 15 अप्रैल को यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत लेकर होली क्रॉस अस्पताल आई थीं। चित्रलेखा ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने तत्काल इलाज शुरू किया और कमर के नीचे इंजेक्शन लगाया गया। इसके कुछ समय बाद जब वह बिस्तर से उतरकर पेशाब करने के लिए उतरने लगीं, तो उनका बायां पैर काम करना बंद कर दिया।

विज्ञापन

26 अप्रैल को दोबारा अस्पताल पहुंचीं, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले
चित्रलेखा ने बताया कि जब 26 अप्रैल को पैर काम नहीं करने की शिकायत लेकर अस्पताल गईं, तो उन्हें बताया गया कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद 29 अप्रैल को जब वह दोबारा पहुंचीं, तब डॉक्टर ने कहा कि गलत इंजेक्शन लग गया है, अब न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाना पड़ेगा।

परिजनों का आक्रोश, अस्पताल में हुआ हंगामा
इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। चित्रलेखा के पति दिनेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी स्कूटी चलाकर बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम करती थीं, लेकिन अब घर की स्थिति और बिगड़ गई है। पीड़िता के भाई अक्षय यादव ने बताया कि जब इलाज के दस्तावेज नहीं दिए जा रहे थे, तब उन्होंने गुस्से में आकर जबरन कागज छीन लिए।

अस्पताल प्रबंधन ने रखा अपना पक्ष
इस मामले में होली क्रॉस अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. दीपशिखा ने बयान जारी कर कहा कि चित्रलेखा 15 अप्रैल को ओपीडी में आई थीं, भर्ती नहीं थीं। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन से कभी-कभी दर्द बढ़ सकता है, लेकिन इससे पैरालिसिस होने का आरोप तथ्यहीन है।

विज्ञापन

पुराने विवादों से पहले से घिरा है होली क्रॉस
यह पहली बार नहीं है जब होली क्रॉस अस्पताल विवादों में आया हो। इससे पहले इसी परिसर के होली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या विंसी जोसफ पर धर्मांतरण के प्रयास के गंभीर आरोप लगे थे, जिस पर जमकर सियासत गरमायी थी। वह फरार चल रही हैं। अब इस मामले ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। यह अस्पताल न केवल जशपुर बल्कि झारखंड और ओडिशा की सीमावर्ती आबादी के लिए भी ईसाई मिशनरी संस्था का एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र है।

पीड़िता अब राउरकेला में कराएगी इलाज, कुनकुरी थाने में दी गई सूचना
पीड़िता के परिजन इलाज के लिए अब राउरकेला रवाना हो चुके हैं और इस संबंध में कुनकुरी थाने में सूचना देकर कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed