फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   youth killed his girlfriend in hotel after refusing marry her In Korba

कोरबा में हत्या का खुलासा: होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटकर की हत्या...कर रहा था ये मांग

Sun, 07 Dec 2025 01:20 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 07 Dec 2025 01:20 PM IST
सार

कोरबा के होटल चंदेला में युवती की मौत का राज सामने आ गया है। प्रेमी ने शादी करने के दबाव में उसका गला घोंटकर हत्या की थी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
youth killed his girlfriend in hotel after refusing marry her In Korba
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा पुलिस ने होटल चंदेला के कमरे में मिली युवती की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। युवती की मौत जहर सेवन से नहीं हुई थी। बल्कि उसके ही प्रेमी ने शादी के लिए दबाव बनाने पर तैश में आकर गला घोंटकर हत्या की थी। वह घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली अन्तर्गत मुख्य मार्ग में होटल चंदेला स्थित है। जहां गुरूवार की दोपहर युवक युवती पहुंचे थे। दोनों कमरा नंबर 207 में ठहरे थे। शुक्रवार की दोपहर होटल का कर्मचारी कमरे में पहुंचा तो युवती की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसके साथ आया युवक पहले ही गायब हो चुका था। घटना की सूचना मिलते  एएसपी नीतिश ठाकुर और सीएसपी कोरबा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके का बारिकी से निरीक्षण किया। तत्पश्चात मामले से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया। उनके निर्देश एएसपी ठाकुर व सीएसपी श्री एक्का के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान युवती के साथ एक युवक के आने की बातें सामने आई। जिससे मामला संदिग्ध हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed