स्टॉप डैम में डूबा युवक: नहाते समय डूबने से छात्र की मौत, 24 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
गौरव केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा में कक्षा सातवीं की पढ़ाई कर रहा था। वह विश्वकर्मा जयंती का अवकाश होने पर दोस्तों के साथ चटाईनार स्थित स्टॉपडेम में नहाने गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के चटाईनार स्थित स्टॉप डेम में नहाते समय एक नाबालिग गहरे पानी में डूब गया। 24 घंटे की मशक्कत के बाद नाबालिग का शव बरामद किया जा सका। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि बांकीमोंगरा के तहत बल्गी कालोनी के आवास क्रमांक ई-10 में एसईसीएल कर्मी बुद्ध लाल कौशिक निवास करते हैं। उनके साथ पति की मौत के बाद पुत्री अपने बेटे गौरव कौशिक 11 वर्ष भी रहते थे। गौरव केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा में कक्षा सातवीं की पढ़ाई कर रहा था। वह विश्वकर्मा जयंती का अवकाश होने पर दोस्तों के साथ चटाईनार स्थित स्टॉपडेम में नहाने गया था।
गौरव नहाते समय गहरे पानी में चला गया। उसके काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दोस्तों ने घर पहुंच घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर नगर सेना के गोताखोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाबालिग को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन पूरे दिन चले ऑपरेशन के बाद भी नाबालिग का पता नहीं चल सका। आखिरकार 24 घंटे की मशक्कत के बाद नाबालिग के शव को बरामद किया जा सका। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाकी मोंगरा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। जहां शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।