फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth dies in road accident in Korba

Korba: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, यातायात बाधित

Mon, 18 Mar 2024 03:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 03:43 PM IST
सार

कोरबा जिले में लगातार हादसों का दौर जारी है एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।

विज्ञापन
Youth dies in road accident in Korba
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में लगातार हादसों का दौर जारी है एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। सर्वमंगला चौकी के तहत कनकी कनबेरी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई वहीं ग्रामीण भी काफी संख्या में मौजूद रहे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया जिससे लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज रही थी जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कर शव को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 

विज्ञापन

 

कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों को समझाइस दी गई है इसके लिए एसईसीएल और जिला प्रशासन से बात हुई है जहां ग्रामीणों की मांग पर अमल किया जाएगा। फिलहाल इस घटना में मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है वहीं ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed