फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth commits suicide by hanging himself in Korba

Korba News: फंदे से लटका हुआ मिल युवक का शव, कान में लगा था हेडफोन; शादी समारोह में गए हुए थे माता-पिता

Wed, 24 Apr 2024 11:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Apr 2024 11:15 AM IST
सार

कोरबा के पंप हाउस क्षेत्र में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम हर्ष केसरवानी है।

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in Korba
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के पंप हाउस क्षेत्र में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम हर्ष केसरवानी है। लोगों को जैसे ही हर्ष द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली वैसे ही मौके पर लोगों के भीड़ जुट गई। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और हर्ष को फांसी के फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने बताया कि हर्ष के माता-पिता शादी कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। मंगलवार की सुबह घर पहुंचने पर दरवाजा खटखटाया तब हर्ष ने काफी समय बीत जाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। तब उन्हें अनहोनी होने की आशंका हुई जब पड़ोस में ही रहने शख्स ने कमरे के पीछे दरवाजे से जाकर देखा तो पीछे के दरवाजा खुला हुआ था और हर्ष बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हर्ष ने मौत से पहले किसी से फोन पर बातचीत की। हर्ष के कान में हेडफोन लगा हुआ था। वहीं बिस्तर पर मोबाइल गिरा हुआ था। फिलहाल सीएसईबी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed