फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Young man found lying semi nude in Gevra mine Digvijay condition critical

Korba: गेवरा खदान में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला युवक, दिग्विजय की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 18 Nov 2023 01:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 Nov 2023 01:54 PM IST
सार

कोरबा के एसईसीएल के गेवरा खदान में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक युवक अर्ध नग्न हालत में न्यू रेलवे साईडिंग में बंकर के समीप पड़ा मिला। युवक गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। 

विज्ञापन
Young man found lying semi nude in Gevra mine Digvijay condition critical
गेवरा खदान में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के एसईसीएल के गेवरा खदान में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक युवक अर्ध नग्न हालत में न्यू रेलवे साईडिंग में बंकर के समीप पड़ा मिला। युवक गंभीर रूप से झुलसा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि युवक पास से गुजरे 20 फीट ऊंचे पोल में लगे 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित ओएचई तार की चपेट में आया होगा। उसे डायल 112 की मदद से स्थानीय अस्पताल में  भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसईसीएल के गेवरा खदान में कोयला खदान के लिए निजी रेलवे साईडिंग बनाया गया है। जिसके करीब स्थित बंकर से खदान की ओर सड़क में लोगों की आवाजाही चल रही थी । इसी दौरान लोगों की नजर रेलवे ट्रैक के समीप अर्धनग्न हालत में पड़े युवक पर गई। उन्होंने करीब जाकर देखा तो युवक बुरी तरह से झुलसा हुआ था। उसकी हालत गंभीर थी। यह खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन

 

सूचना मिलने पर खदान के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पहले युवक की पहचान कार्रवाई गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी । डायल 112 के माध्यम से गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में युवक का नाम दिग्विजय उम्र 26 वर्ष दर्ज किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक दीपका थाना क्षेत्र के ही आसपास के किसी गांव का रहने वाला है। बहरहाल युवक की पहचान कराने प्रयास जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed