फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Young man died in a painful road accident the accident happened while returning from the Dashgatra program in

Korba: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा, परिजनों का बुरा हाल

Sat, 23 Dec 2023 03:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 03:10 PM IST
सार

मृतक समीर कुमार अपने एक रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहा था इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई प्रकाश कुमार ने बताया कि वह बालको में निजी कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन
Young man died in a painful road accident the accident happened while returning from the Dashgatra program in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोरबा जिले में हादसों का दौर जारी है, एक के बाद एक सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। एक बार फिर से एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। ये घटना उरगा थाना के तहत भौसम के पास घटी जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 और उरगा थाना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

 

मृतक समीर कुमार अपने एक रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहा था इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई प्रकाश कुमार ने बताया कि वह बालको में निजी कंपनी में काम करता था। घटना के बाद ट्रेलर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की माने तो समीर दो भाइयों में से घर का कमाऊ पुत्र था और बालको प्लांट के निजी कम्पनी में काम करता था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed