{"_id":"647b0448a05cd4db59009345","slug":"young-man-dead-body-found-in-forest-in-korba-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Korba: जंगल में मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: जंगल में मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर फेंके जाने की आशंका
Sat, 03 Jun 2023 02:44 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:44 PM IST
सार
केवटा डबरी के जंगल में एक युवक का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना का है।
विज्ञापन
लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइन थानांतर्गत ग्राम गोढ़ी स्थित केवटा डबरी के जंगल में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरु की जा सकेगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह के समय ग्रामीण इस रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान लाश को देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस की। जहां घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर दल बल के साथ पहुंचे गए। फिलहाल, जांच की कार्रवाई शुरू हो गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग टीम को मौके पर बुलाया। जहां डॉग ने सुगंध लेने के बाद गांव से होते हुए जंगल की ओर भागा।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। टीम जांच कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। कोटवार के माध्यम से आस पास गांव में मुनादी कराई जा रही है।
विज्ञापन