{"_id":"63ff613ccaf880a0fd07e944","slug":"women-labourers-died-after-falling-from-30-feet-height-in-under-construction-house-in-korba-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 फीट ऊंचाई से गिरी महिला मजदूर: 11 केवी लाइन की चपेट में आकर मौत, निर्माणाधीन मकान में कर रही थी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 फीट ऊंचाई से गिरी महिला मजदूर: 11 केवी लाइन की चपेट में आकर मौत, निर्माणाधीन मकान में कर रही थी काम
Wed, 01 Mar 2023 07:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Mar 2023 07:59 PM IST
सार
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्रवाई की गई है। जांच के लिए संबंधित मानिकपुर चौकी को डायरी भेजी जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान बुधवार को एक महिला मजदूर 30 फीट ऊंचाई से सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मजदूर काम के दौरान ऊपर से गई 11 केवी लाइन की चपेट में आ गई थी। उससे लगे झटके के कारण नीचे जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भैसमा बगबुड़ा निवासी सुलोचना बाई (42) अपनी बहू आशा और बेटे सुमित के साथ काम करने कोरबा आई थी। यहां मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार मुख्य मार्ग पर एक मकान का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं तीनों बबलू नामके ठेकेदार के अंडर में काम करने गई थीं। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बहु आशा खड़िया ने बताया कि पहली मंजिल पर काम चल रहा था। तीनों ऊपर ही काम कर रहे थे। अचानक बर्तन में रखे पानी को फेंकने के दौरान सुलोचना 11 केवी की चपेट में आ गई और ऊपर से करीब 30 फीट नीचे गिर गई। आवाज सुनकर सभी नीचे दौड़ कर पहुंचे तो वहां सुलोचना पड़ी थी। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन