फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   woman fainted due to tarantula spider bite in Chhattisgarh Korba

छत्तीसगढ़ में जानलेवा मकड़ी: कोरबा में डंक से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान

Tue, 02 May 2023 03:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 02 May 2023 03:04 PM IST
सार

मेडिसिन विभाग के एमडी ने चंद्रकांत भास्कर ने बताया कि, सर्प और दूसरे जहरीले जंतु के काटने पर हम एंटी स्नेक वेनम का उपयोग करते हैं, लेकिन यह मामला जहरीली मकड़ी के काटने का है। समय रहते इलाज नहीं कराने पर जान भी जा सकती थी। 

विज्ञापन
woman fainted due to tarantula spider bite in Chhattisgarh Korba
महिला को काटने वाली टारेंटयुला मकड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

घरों की छत और दीवारों पर अक्सर हम जाले लगे देखते हैं। कई में छोटी-छोटी या बड़ी मकड़ियां होती हैं। कई बार हम जालों को साफ कर देते हैं। कई बार इन मकड़ियों पर ध्यान नहीं देते, लेकिन ये जानलेवा भी हो सकती हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा में ऐसा ही मामला सामने आया है। जब एक मकड़ी के काटने से महिला की जान पर बन आई। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने महिला को काटने वाली मकड़ी का नाम टारेंटयुला बताया है। कहा कि, इसके काटने से जान भी जा सकती है। 

विज्ञापन




तबीयत बिगड़ी तो लेकर गए अस्पताल
जानकारी के मुताबिक, पाली निवासी हेमा यादव पत्नी रविकांत यादव मंगलवार सुबह घर में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान उसके पैर में मकड़ी ने काट लिया। थोड़ी देर बाद बर्तन धोकर महिला कमरे में चली गई, लेकिन उसके पैर में काफी तेज दर्द होने लगा। इस पर उसने पति को सारी बात बताई। रविकांत वहां पहुंचा तो देखा कि वह मकड़ी सामान्य से काफी बड़ी थी। इस पर उसने पकड़ी की फोटो खींच ली। फिर कमरे में पहुंचा तो देखा कि हेमा बेहोश हो चुकी थी। इस पर उसे तत्काल ही जिला अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन




जहरीली होती टारेंटयुला मकड़ी
मेडिसिन विभाग के एमडी ने चंद्रकांत भास्कर ने बताया कि, सर्प और दूसरे जहरीले जंतु के काटने पर हम एंटी स्नेक वेनम का उपयोग करते हैं, लेकिन यह मामला जहरीली मकड़ी के काटने का है। इसलिए इस मामले में सिंप्टोमेटिक ट्रीटमेंट किया जा रहा है। समय रहते इलाज नहीं कराने पर जान भी जा सकती थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने मकड़ी की फोटो दिखाई है। वह मकड़ी टारेंटयुला है और काफी जहरीली होती है। उन्होंने कहा कि, बदलते मौसम में इस तरह की मकड़ियों और जीवों से सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सामान्य से काफी बड़ी होती है टारेंटयुला
टारेंटयुला मकड़ी की एक प्रजाति है। बताया जा रहा है कि यह सामान्य मकड़ी से बड़ी होती है। इसके पैर लंबे और रेशेदार होते हैं। सामान्यता यह मकड़ी जंगल में मिलती है। भारत में इसके मिलने की संभावना काफी कम है। यह छोटे कीटों को खाती है। यह मकड़ी जाल नहीं बनाती, बल्कि बचाव के लिए लार छोड़ती है। इसकी लार इतनी जहरीली है कि शरीर को सुन्न कर देती है और गलाने की क्षमता रखती है। इस मकड़ी को आपने अक्षय कुमार की मूवी हाउसफुल में भी देखा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed