फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Woman consumed poisonous substance in the market in family dispute

Korba News: दुकान के बाहर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, तमाशा देखती रही भीड़, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Sun, 26 Feb 2023 01:27 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 01:27 PM IST
सार

कोरबा के दर्री रोड में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। बाजार में लोगों के सामने ही महिला की हालत बिगड़ी तो भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Woman consumed poisonous substance in the market in family dispute
जहरीला पदार्थ खाते महिला कैमरे में कैद हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोरबा नगर के दर्री रोड में  सुबह एक नजारे को देख स्थानीय लोग और राहगीर हतप्रभ रह गए। एक महिला ने दुकान के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई। यहां से मिली सूचना पर कोतवाली थाना की महिला आरक्षक मौके पर पहुंची और तत्काल ऑटो के जरिए पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


व्यस्ततम दर्री रोड इलाके में महिला के द्वारा अपने एक एक रिश्तेदार की दुकान के सामने उसने इस घटना को अंजाम दिया गया । किसी व्यक्ति ने घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया।  कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ते देख पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाली थाना की महिला आरक्षक रेहाना फातिमा तुरंत यहां पहुंची और एक ऑटो के जरिए पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार देने के बाद महिला खतरे के बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरक्षी रेहाना फातिमा ने बताया कि उसे जैसे ही जानकारी वो तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला को ऑटो में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे अगर थोड़ी देर भी होती तो महिला की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पूछताछ में बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने जहरीला पदार्थ खाया है। जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में पीड़िता भर्ती किया गया है जहां पर चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि  इस मामले में मेमो प्राप्त नहीं हुआ है। पूछताछ के साथ घटनाक्रम और वास्तविक पहलू सामने आ सकते हैं। बारीकी से विवेचना करने के साथ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed