फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Wife murdered husband in Korba

पत्नी ने की पति की हत्या: चरित्र पर शक और शराब पीकर करता था मारपीट, कैंची से किया हमला तो सिर पर मारा सब्बल

Mon, 18 Mar 2024 12:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 12:43 PM IST
सार

आरोपी कलश बाई ने बताया उसका पति नशे में मारपीट व उसके चरित्र पर शक करता था। इससे वह तंग आ चुकी थी। सुबह उससे 50 रुपए मांग शराब पी फिर और पैसे मांगने लगा। मना करने पर गाली देते हुए मारपीट करने लगा तभी उसने सब्बल से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Wife murdered husband in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के भालूसटका में बुधवार देर रात हुई 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है। दरअसल पति के शराब की लत के कारण परेशान होकर सब्बल से हमला कर उसकी हत्या की थी। सिविल लाइन थाना रामपुर के भालूसटका में बुधवार दोपहर श्याम लाल राठिया का शव घर के आंगन में मिला था। मृतक के सिर से खून निकलकर जमीन पर बिखरा हुआ था। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। घर पर वृद्ध श्याम लाल और उसकी पत्नी कलश बाई ही रहते थे, इसलिए पत्नी पर ही हत्या करने का संदेह था। 

विज्ञापन

 

पूछताछ में वह पुलिस को लगातार गुमराह कर रही थी। उसने अपने बयान में बताया कि वह किसी काम से दोपहर में बाहर गई थी, लौटी तो आंगन में पति का शव पड़ा था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत किसी ठोस वस्तु से सिर पर गंभीर चोट पहुंचाने पर होना बताया गया। पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच करते हुए वृद्धा से पूछताछ कर रही थी। सख्ती बरतने पर उसने सब्बल मारकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

 

आरोपी कलश बाई ने बताया उसका पति नशे में मारपीट व उसके चरित्र पर शक करता था। इससे वह तंग आ चुकी थी। सुबह उससे 50 रुपए मांग शराब पी फिर और पैसे मांगने लगा। मना करने पर गाली देते हुए मारपीट करने लगा। तब उसे धक्का देकर भगाने की कोशिश की तो उसने मारने के लिए कैंची उठा लिया। बचने की कोशिश के दौरान उसने घर में रखा सब्बल उठाकर पति के सिर पर मारा जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कुछ दिनों पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है, जहां चरित्र शंका को लेकर उसकी ही पत्नी ने घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed